Hindi News / news / हिमाचल प्रदेश के सोलन में गिरी बिल्डिंग, खतरे में सेना के 14 जवानों...

हिमाचल प्रदेश के सोलन में गिरी बिल्डिंग, खतरे में सेना के 14 जवानों की जान

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 14, 2019, 8:08:33 PM

हिमाचल प्रदेश के सोलन में गिरी बिल्डिंग, खतरे में सेना के 14 जवानों की जान

- फ़ोटो

DESK: भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक बिल्डिंग के गिरने से उसमें सेना के जवानों के फंसने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ लोगों के भी फंसे होने की आशंका है. फिलहाल राहत और बचाव का काम जोरों से चलाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक अभी तक दो लोगों के शवों को मलबे के अंदर से निकाला गया है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद इस घटना पर नजर रखे हुए हैं. बताया जा रहा है कि जो बिल्डिंग गिरी है वो दरअसल एक ढाबा था जहां सेना के तीस जवान और कुछ लोग जमा थे. हालांकि घटना के बाद अट्ठारह जवानों और कुछ लोगों को बचा लिया गया है.