1st Bihar Published by: Updated Feb 08, 2020, 10:38:19 AM
- फ़ोटो
DELHI : राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. सुबह 9 बजे तक 4.90 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है.
इसी बीच बड़ी खबर उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर से आ रही है. जहां चुनाव में ड्यूटी कर रहे एक चुनाव अधिकारी की मौत हो गई है.
यह घटना बाबरपुर प्राइमरी स्कूल पोलिंग बूथ पर हुई है. जहां एक चुनाव अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग अस्पताल भेज दिया है.