PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप BSEB STET : बिहार STET को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब इस दिन से भरें फॉर्म; देखें रिवाइज्ड शेड्यूल Bihar News: घर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, बुरी तरह झुलसे बिहार के यह बड़े अधिकारी BIHAR NEWS : सहरसा में स्कॉर्पियो में भीषण आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी बुरी तरह झुलसे Bihar News: बिहार के 25 हजार मध्य विद्यालय बनेंगे डिजिटल, खर्च होंगे ₹2,621 करोड़ Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Bihar News: करनी का फल...पथ निर्माण विभाग ने इस कंपनी को 10 सालो के लिए किया ब्लैकलिस्टेड, वजह जानें....
14-May-2023 08:49 AM
By First Bihar
BANKA : बिहार हमेशा से अपने अजीबोगरीब हरकतों को लेकर सुर्खियों में बना रहा है। यहां शादियों में गोलीबारी कारण स्टेटस सिंबल बना दिया गया है। इसी कड़ी में अबे ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आया है जहां शादी की रात दुल्हन ने पहले देसी कट्टे के साथ जमकर ठुमका लगाया उसके बाद दूल्हे को वरमाला पहनाया।
दरअसल, पंजवारा थाना क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर बाराहाट थाना क्षेत्र से शुक्रवार की रात बारात आई थी। इसको लेकर जयमाला के लिए आकर्षक रूप से मंच को सजाया गया था। इसी दौरान दरवाजा पर बारात पहुंचने के बाद दुल्हन जयमाला के लिए मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी, लेकिन इससे पहले वहां पर लोग खूब डांस कर रहे थे। फिर क्या था दुल्हन ने मंच पर चढ़ने से पहले देसी कट्टे के साथ जमकर ठुमके लगाए। दुल्हन ने भोजपुरी गाने, - 'हमरा राशि में ये सोना बदमाशी लिखल बा' पर जमकर डांस किया फिर उसने दुल्हे को वरमाला पहनाया।
वहीं, दुल्हन के साथ शादी में मौजूद अन्य लोग भी उसके साथ खूब ठुमके लगा रहे थे। अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इलाके में दुल्हन का देसी कट्टे के साथ डांस करना चर्चा का विषय बना हुआ है। लाल जोड़े में सजी दुल्हन की कट्टे के साथ डांस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इधर, इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी अनिल साह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल एक वीडयो वायरल होने की सूचना मिली है। अब वीडियो सही है या नहीं इसकी जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से जानकारी नहीं मिली है।