कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
10-Jun-2023 09:15 AM
By First Bihar
DELHI : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET 2023 की एग्जाम डेट जारी कर दी है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 17वां संस्करण 20 अगस्त, 2023 को आयोजित किया जाएगा। इस बार की परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह निर्णय लिया है कि,सीटेट की परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर (ओएमआर) आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in ऑफिशियल नोटिस जारी कर जानकारी दी गयी है।
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में लिखा है - केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 17वें संस्करण के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सीटेट परीक्षा अब ऑफलाइन मोड यानी पेन-पेपर (ओएमआर) में 20.08.2023 (रविवार) को पूरे भारत में निर्दिष्ट तरीके से आयोजित की जाएगी। सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम 20 अगस्त 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
मालूम हो कि, इससे पहले सीबीएसई ने सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा, पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड और अन्य भाषाओं के बारे में डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, योग्यता मानदंड और अन्य संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध कराया गया था।
आपको बताते चलें कि, सीटेट एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा उचित समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है,वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड पर एग्जाम सिटी, एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट, दिशानिर्देश आदि की जानकारी दी जाएगी।