कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
14-Aug-2023 08:01 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। जनता दरबार मुख्यमंत्री संवाद केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इस जनता दरबार की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से की जाएगी जिसमें सीएम राज्य के तमाम जिलों से आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनेंगे और तुरंत उसका निपटारा करने का आदेश जारी करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त एवं श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। स्वास्थ्य समेत कई विभागों से जुड़े फरियादी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा करेंगे। आज सुबह 11 बजे से सीएम का जनता दरबार शुरू होगा। जिसमें अलग-अलग जिले से फरियादी पहुंचेंगे। पिछले सोमवार को जब नीतीश कुमार का जनता दरबार लगा था। तो बड़ी संख्या में राज्य के अलग - अलग जिलों से आए हुए लोगों की शिकायतों का निपटारा किया गया। कई मामले तो ऐसे भी थे जिसे सुनकर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चौंक गए थे। ऐसे मामले पर उन्होंने जल्द से जल्द एक्शन लेने की बात कही थी।
मालूम हो कि, आज सोमवार का दिन है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार लगाते हैं। इस दरबार में बिहार के सभी जिलों से फरियादी पहुंचते हैं और अपनी शिकायत सीएम नीतीश के सामने रखते हैं। आज भी अलग-अलग विभाग के फरियादी जनता दरबार पहुंचकर सीएम नीतीश से रूबरू होंगे। जनता दरबार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से एक ऐसे मंच का निर्माण किया गया है। जहां फरियादियों की समस्या का ऑन द स्पॉट निपटारा किया जाता है।
आपको बताते चलें कि, जनता दरबार के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है। जिसमें अलग-अलग जिले से फरियादी पहुंचेंगे। पिछले सोमवार को जब नीतीश कुमार का जनता दरबार लगा था। तो बड़ी संख्या में आपराधिक मामले सामने आए थे। कई मामले तो ऐसे भी थे जिसे सुनकर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चौंक गए थे। ऐसे मामले पर उन्होंने जल्द से जल्द एक्शन लेने की बात कही थी।