Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव
28-Jun-2023 06:03 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण पर जानलेवा हमला हुआ है। हथियारबंद अपराधियों ने उन पर फायरिंग की। हालांकि कि चंद्रशेखर इस हमले में बाल-बाल बच गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सहारनपुर के देवबंद में उन पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें वे बाल-बाल बच गये हैं। अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर को गोली छुकर निकल गयी है। हरियाणा नंबर की कार से हमलावर आए हुए थे।
दिल्ली से घर जाने के दौरान देवबंद में चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। गोली उन्हें छूकर निकल गयी। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद खतरे से बाहर हैं।
देवबंद अस्पताल से उन्हें दूसरी जगह भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हमलावर कौन थे? जिस गाड़ी से हमलावर आए थे वो गाड़ी किसके नाम से थी? इन सभी बातों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।