ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा

चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, मोहल्ले के लोगों से हुआ था विवाद

चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, मोहल्ले के लोगों से हुआ था विवाद

17-Jun-2023 06:46 PM

By RANJAN

ROHTAS: रोहतास के डिहरी थाना क्षेत्र में एक युवक की जान लेने की कोशिश की गयी। असामाजिक तत्वों ने सूरज कुमार नामक युवक को चाकू से गोदकर जान से मारने की कोशिश की। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। खून से लथपथ सूरज को स्थानीय लोग  सासाराम सदर अस्पताल ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है। 


सूरज विजय राम का पुत्र है। बताया जाता है कि मोहल्ले के लोगों से ही उसका विवाद हो गया था। उसी विवाद में एक युवक ने सूरज राम को चाकू मार दी। चाकू लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में जारी है। हालांकि उसकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजन उसे वाराणसी ले जाने की तैयारी में लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।