BIHAR TEACHER NEWS: सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर और प्रिंसिपल साहब को लगा झटका,अब नहीं कर सकेंगे यह काम ; ACS ने जारी किया आदेश Bihar weather: बिहार में 2 मई तक भीषण आंधी-पानी का दिखेगा प्रकोप, IMD ने जारी किया अलर्ट 'कल्याण ज्वेलर्स' के नाम पर फर्जी सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले पर चला प्रशासन का डंडा, बांड भरवाकर दुकानदार से बैनर हटवाया Bihar News: अवैध मेडिकल दुकानों और क्लिनिक संचालकों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, कई लोग हिरासत में बिहार का 'पुष्पा' निकला संजीव मुखिया, पत्नी को MP और MLA बनाने के लिए किया पेपर लीक Bihar Crime News: भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान, एक ग़लतफ़हमी और हो गया बड़ा कांड राज्यसभा के उप सभापति से मिले अजय सिंह, महुली खवासपुर-पीपा पुल के पक्कीकरण की मांग मधुबनी में गरजे मुकेश सहनी, कहा..हक मांगने से नहीं मिलता, छीनना पड़ता है Bihar News: टुनटुन यादव के प्रोग्राम में फायरिंग के बाद एक्शन में आई पुलिस, एक को दबोचा अन्य की तलाश जारी PK ने जमुई में भरी हुंकार, बोले..नीतीश चचा को हटाना है इस बार, भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार
12-Feb-2022 07:06 PM
By
BUXAR : बक्सर में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के रामदास राय के डेरा ओपी क्षेत्र की है। जहां शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ दो लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। 15 वर्षीय पीड़ित किशोरी शौच के लिए घर से निकलकर खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान 13 साल के दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों लड़कों ने किशोरी को धमकाया कि वह इस घटना की जानकारी किसी को न दे। किसी तरह पीड़ित लड़की अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों द्वारा थाने में दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी और दोनों आरोपी लड़कों का मेडिकल जांच कराया। सोमवार को पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों लड़कों को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।