ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: ‘चोर आज चोरी के खिलाफ बोल रहा’ गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तीखा हमला Bihar Rail Project Approval: पूर्व मध्य रेलवे की 12 परियोजनाओं के फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़ Bihar Rail Project Approval: पूर्व मध्य रेलवे की 12 परियोजनाओं के फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़ Bihar Politics : नहीं गिरफ्तार हुए जीवेश मिश्रा तो दरभंगा में होगा चक्का जाम, बोले तेजस्वी यादव –मोदी के मंत्री खुद दे रहे मां -बहनों को गाली Naxal Encounter: एक करोड़ के इमानी प्रवेश दा समेत तीन नक्सली ढेर, मौके से तीन AK-47 बरामद; झारखंड पुलिस का ऑपरेशन शिक्षा विभाग में कलंक कथा : भ्रष्टाचार की जांच पर 'मौन' के क्या हैं मायने ? मोतिहारी के इस प्रखंड के 29 विद्याालयों में लगभग 5-5 लाख का फर्जी बिल..1.5 करोड़ की निकासी ! एक-एक स्कूलों की लिस्ट देखें.. Bihar News: दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत, बिहार में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? Bihar News: दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत, बिहार में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? Bihar Bridge Construction: ग्रामीण कनेक्टिविटी को बदलने वाली योजना शुरू, 115 करोड़ की लागत से बनेगा 18 नए पुल BIHAR CRIME : कुआं खोलने को लेकर खूनी संघर्ष, बेटे और दामाद ने पीट-पीटकर दी हत्या; मातम का माहौल

पूर्व विधायक की गिरफ़्तारी मामले में BJP का महाधरना, सम्राट चौधरी ने CM नीतीश को दी चेतावनी

पूर्व विधायक की गिरफ़्तारी मामले में BJP का महाधरना, सम्राट चौधरी ने CM नीतीश को दी चेतावनी

03-May-2023 09:46 AM

By First Bihar

SASARAM: बिहार के सासाराम में आज यानी 3 मई को नीतीश सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन की अगुआई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी खुद करेंगे। इसको लेकर भाजपा नेताओं ने कहा है कि, हिंसा मामले में चल रही कार्रवाई के दौरान बिहार सरकार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। सरकार की इस दमनकारी नीति का भाजपा संवैधानिक तरीके से जवाब देगी। 


दरअसल, भाजपा के तरफ से बिहार सरकार की नीतियों को गलत बताकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। अब आज इसकी शुरुआत सासाराम से किया जाएगा। भाजपा सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी पर नाराज है। भाजपा का कहना है कि, बिहार सरकार साजिश के तहत एक महीने के बाद भाजपा के नेताओं को जान- बूझकर परेशान कर रही है। 


वहीं, इस पुरे मामले को लेकर भाजपा के  प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार के पास जितनी ताकत है लगा लें हमलोग रामनवमी हिंसा मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। आज सासाराम उसके बाद बिहाशरीफ जाकर भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाजपा के लोग कैंडल मार्च कर डीएम को अपना ज्ञापन सौपेंगे। इसके साथ ही नीतीश सरकार के खिलाफ आंदोलन कर उनको बाध्य किया जाएगा कि वे एकतरफा कार्रवाई ना करे। 


मालूम हो कि, रामनवमी के दौरान सासाराम और बिहारशरीफ में बवाल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इस बीच बीते शुक्रवार देर रात भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जवाहर प्रसाद 1990 से सासाराम विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हैं। जिसके बाद अब इनकी गिरफ़्तारी को लेकर भाजपा के तरफ से जोरदार विरोध किया जा रहा है। 


आपको बताते चलें कि, 31 मार्च को सासाराम में दुर्गा पूजा और रामनवमी जुलूस के दौरान दोनों पक्षों में तनाव हो गया था। दोनों गुटों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले और फायरिंग भी हुई। इसके बाद बदमाशों ने आगजनी और तोड़फोड़ की गयी। इसके साथ ही इलाके में करीब एक हफ्ते तक इंटरनेट पर भी रोक लगा दी गई थी। इस हिंसा में सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा था।