ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, जानिए.. EC ने अलॉट किया कौन सा सिंबल? Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, जानिए.. EC ने अलॉट किया कौन सा सिंबल? BHOJPUR: 'नया बिहार, नई सरकार' का आह्वान, कुंवर सेना ने किया राजद के युवा संवाद का समर्थन बेतिया में सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा, थानाध्यक्ष सस्पेंड Bihar Politics: VIP नेता संजीव मिश्रा ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, जनता की हर समस्या के समाधान का दिलाया भरोसा Bihar Politics: VIP नेता संजीव मिश्रा ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, जनता की हर समस्या के समाधान का दिलाया भरोसा Bihar News: निगरानी की गिरफ्त में आई घूसखोर महिला पर्यवेक्षिका, रिश्वत लेते रंगेहाथ हुई गिरफ्तार Bihar News: निगरानी की गिरफ्त में आई घूसखोर महिला पर्यवेक्षिका, रिश्वत लेते रंगेहाथ हुई गिरफ्तार Bihar News: बिहार में स्वास्थ्य विभाग का अजब कारनामा, मौत से एक दिन पहले ही बना दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट Bihar News: बिहार में स्वास्थ्य विभाग का अजब कारनामा, मौत से एक दिन पहले ही बना दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट

बिहार : विवाहिता की हत्या के बाद शव को जला रहे थे ससुराल वाले, पुलिस पहुंची तो हो गए फरार

बिहार : विवाहिता की हत्या के बाद शव को जला रहे थे ससुराल वाले, पुलिस पहुंची तो हो गए फरार

03-Mar-2022 10:37 AM

By

SIWAN : खबर सीवान से है, जहां रिश्तों को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। घटना जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के कोईरिया हकाम गांव की है। यहां दहेज के लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी और शव को चोरी छुपे जला दिया। महिला के मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख ससुराल वाले महिला के शव को जलता हुआ छोड़कर फरार हो गए।


जानकारी के मुताबिक गोपालगंज के सेमरावना गांव निवासी रामदर्शन सिंह ने अपनी बेटी सरिता कुमारी की शादी पांच साल पहले कोईरिया हकाम गांव निवासी सोनू सिंह से  की थी। शादी के समय मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार लड़के वालों को दहेज भी दिया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, बाद में ससुराल वाले दहेज में और पैसों की मांग करने लगे। 


पैसे नहीं मिलने पर सरिता को आएदिन प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच सरिता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई और मौका पाकर ससुराल वालों ने सरिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद ससुराल के लोग सरिता का शव एक खेत में जला रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना दे दी। पुलिस के अनुसार किसी अज्ञात शख्स ने सूचना दी थी कि एक महिला की हत्या उसके ससुराल में कर दी गई है और ससुराल वाले चोरी छुपे शव को जला रहे हैं।


सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस गांव में पहुंच गई। खेत में विवाहिता का शव जला रहे ससुराल वालों ने जब पुलिस को देखा तो उनके होश उड़ गए और ससुराल के सभी लोग शव को जलता छोड़ मौके से फरार हो गए, हालांकि तबतक महिला का शव पूरी तरह से जल चुका था। फिलहाल पुलिस मृतका के मायके वालों के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।