ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के महिला कॉलेजों में लगेगा पिंक बस पास कैंप, छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत जेपी के सपनों का अपमान कर रहे हैं तेजस्वी यादव: ऋतुराज सिन्हा Patna Crime News: पटना में फर्जी दारोगा रवि किशन अरेस्ट, पुलिस की वर्दी पहनकर करता था शराब की स्मगलिंग Patna Crime News: पटना में फर्जी दारोगा रवि किशन अरेस्ट, पुलिस की वर्दी पहनकर करता था शराब की स्मगलिंग Bihar News: ED ने इंजीनियर और पत्नी के नाम पर अर्जित 7.47 करोड़ की संपत्ति किया कुर्क, आय से अर्जित किया है 320% अधिक संपत्ति Bihar Politics: बिहार को छोटा राज्य बताकर BJP के निशाने पर आए मल्लिकार्जुन खरगे, सम्राट चौधरी ने दमभर सुनाया Bihar Politics: बिहार को छोटा राज्य बताकर BJP के निशाने पर आए मल्लिकार्जुन खरगे, सम्राट चौधरी ने दमभर सुनाया Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, जानिए.. EC ने अलॉट किया कौन सा सिंबल? Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, जानिए.. EC ने अलॉट किया कौन सा सिंबल? BHOJPUR: 'नया बिहार, नई सरकार' का आह्वान, कुंवर सेना ने किया राजद के युवा संवाद का समर्थन

बिहार : शातिर चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के घर को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चुरा ले गए चोर

बिहार : शातिर चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के घर को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चुरा ले गए चोर

24-Feb-2022 10:37 AM

By

JAMUI : बिहार में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चोर इतने शातिर हो गए हैं कि किसी के भी घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। ताजा मामला जमुई जिले का है, जहां चोरों इस बार किसी और को नहीं बल्कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह के घर को अपना निशाना बनाया।


मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित पूर्व सीएम चंद्रशेखर सिंह के आवास में घुसकर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। शातिर चोर करीब 5 लाख की संपत्ति चुराकर फरार हो गए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की पत्नी मनोरमा सिंह भी पूर्व में सांसद रह चुकी हैं। चोरी की इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह का पूरा परिवार पटना में रहता था। पैतृक आवास की देखभाल का जिम्मा परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति को दे रखा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह के परिवार के लोग पैतृक आवास पहुंचे। पूर्व सीएम के भतीजे ने बताया कि घर के अंदर प्रवेश करने पर पाया कि घर का सभी सामान बिखरा पड़ा था और चोरों ने अलमारी और घर का दरवाजा तोड़ दिया था।


पूर्व सीएम के भतीजे हिमांशु के मुताबिक जब उन्होंने घर का मुआयना किया तो वहां से कई सामान गायब मिले। गहने, बनारसी साड़ी, कांसा पीतल का बर्तन, किचन का पूरा सामान, जमीन के जरूरी कागजात समेत एक जनरेटर गायब पाया गया। चोरी हुए सामानों की कीमत करीब पांच लाख रूपए से ऊपर है। पूर्व सीएम के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।