BIHAR TEACHER NEWS: सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर और प्रिंसिपल साहब को लगा झटका,अब नहीं कर सकेंगे यह काम ; ACS ने जारी किया आदेश Bihar weather: बिहार में 2 मई तक भीषण आंधी-पानी का दिखेगा प्रकोप, IMD ने जारी किया अलर्ट 'कल्याण ज्वेलर्स' के नाम पर फर्जी सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले पर चला प्रशासन का डंडा, बांड भरवाकर दुकानदार से बैनर हटवाया Bihar News: अवैध मेडिकल दुकानों और क्लिनिक संचालकों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, कई लोग हिरासत में बिहार का 'पुष्पा' निकला संजीव मुखिया, पत्नी को MP और MLA बनाने के लिए किया पेपर लीक Bihar Crime News: भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान, एक ग़लतफ़हमी और हो गया बड़ा कांड राज्यसभा के उप सभापति से मिले अजय सिंह, महुली खवासपुर-पीपा पुल के पक्कीकरण की मांग मधुबनी में गरजे मुकेश सहनी, कहा..हक मांगने से नहीं मिलता, छीनना पड़ता है Bihar News: टुनटुन यादव के प्रोग्राम में फायरिंग के बाद एक्शन में आई पुलिस, एक को दबोचा अन्य की तलाश जारी PK ने जमुई में भरी हुंकार, बोले..नीतीश चचा को हटाना है इस बार, भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार
07-Feb-2022 09:50 PM
By
NALANDA: चार लाख रुपये दहेज लेने के बाद लड़का और उसका परिवार घर बार छोड़कर फरार हो गया। शादी के एक दिन पहले घर में ताला लगाकर भागने से लड़की वाले काफी परेशान है। अब पीड़ित परिवार पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। लड़के पक्ष के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पुलिस लड़के और उसके परिवार की तलाश में जुट गयी है।
घटना रहुई थाना क्षेत्र के सैदल्ली गांव की है। बताया जाता है कि लड़के वाले शादी के लिए चार लाख रुपये मांग रहे थे। लड़की वाले ने जब उनकी मांग पूरी कर दी तब शादी के एक दिन पहले ही सभी घर में ताला लगाकर फरार हो गये। लड़की वाले ने शादी की सभी तैयारियां कर ली गयी थी। 4 फरवरी को शादी होनी थी। लेकिन 3 फरवरी को ही सभी फरार हो गये।
लड़के वालों द्वारा बताया गया कि घर में किसी की मौत हो गयी है इसलिए अब शादी 11 फरवरी को होगी। लड़की वाले को उनकी बातों पर संदेह हुआ जिसके बाद वे लड़के के घर पर पहुंच गये जहां पता चला कि किसी की मौत नहीं हुई है। अब इस बात से लड़की वाले परेशान हैं कि अब वो क्या करेंगे। चार लाख रुपये नहीं देते तो शायद इतना पछतावा नहीं होता। पैसा मिलते ही लड़के वालों की नीयत बदल गयी।
बताया जाता है कि चंडी थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी खुशबू कुमारी की शादी रहुई थाना के पैंतालीस गांव निवासी रंजीत कुमार के साथ तय हुई थी। शादी के लिए लड़की वालों ने लड़का पक्ष को दहेज के नाम पर चार लाख रुपये भी दे दिए थे। दहेज की रकम मिलने के बाद शादी के एक दिन पहले लड़का समेत उसके सभी परिवार भाग गये। अब लड़की वाले परेशान है और खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। लड़की के परिजनो ने रहुई थाने में इस बात की शिकायत की। लड़का पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई। केस दर्ज होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।