Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फराह खान की एंट्री से बढ़ा टेंशन, बसीर ने नेहल से तोड़ी दोस्ती Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Road Accident: BPSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल Bihar Crime News: पत्नी से अनबन के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Bihar News: बिहार में इस राज्य से जमकर हो रही AK-47 की तस्करी, इन जिलों में सबसे ज्यादा डिमांड
19-Jan-2022 04:43 PM
By
DESK: बिहार के गया जिले में लव-सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। 16 साल की नाबालिग लड़की को कई दिनों तक एक युवक ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया। लड़की से दुष्कर्म के बाद उसे धोखा देकर युवक भागने के फिराक में था। उसे जब पता चला कि लड़की ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। तो उसने मिलना जुलना तक बंद कर दिया। युवक ने लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया।
लड़की को जब धोखे का एहसास हुआ तब वह न्याय के लिए थाने पहुंच गयी। लड़की की शिकायत के बाद आरोपी को युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। मामला गया के मोहपुर का है जहां पीड़िता ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसाया दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ी तब कुछ दिनों तक दोनों साथ भी रहे। युवक ने इस दौरान उसकी मांग में सिंदूर डालकर शादी कर ली। जब लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया तब वह उसे अपनाने से इनकार करने लगा।
बच्चे को पिता का नाम देने से मना करने पर लड़की महिला थाने पहुंच गयी। जहां पीड़िता ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में इस कदर फंसाया कि वह उस पर अंधा विश्वास करने लगी।
उसे नहीं पता था कि उसके साथ धोखा होने वाला है। धोखे में रखकर युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया। जब लड़की मां बनी तो वह बच्चे को अपनाने से इनकार करने लगा। पीड़िता ने लड़के के परिजन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी युवक फिलहाल सलाखों के पीछे हैं।