'कल्याण ज्वेलर्स' के नाम पर फर्जी सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले पर चला प्रशासन का डंडा, बांड भरवाकर दुकानदार से बैनर हटवाया Bihar News: अवैध मेडिकल दुकानों और क्लिनिक संचालकों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, कई लोग हिरासत में बिहार का 'पुष्पा' निकला संजीव मुखिया, पत्नी को MP और MLA बनाने के लिए किया पेपर लीक Bihar Crime News: भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान, एक ग़लतफ़हमी और हो गया बड़ा कांड राज्यसभा के उप सभापति से मिले अजय सिंह, महुली खवासपुर-पीपा पुल के पक्कीकरण की मांग मधुबनी में गरजे मुकेश सहनी, कहा..हक मांगने से नहीं मिलता, छीनना पड़ता है Bihar News: टुनटुन यादव के प्रोग्राम में फायरिंग के बाद एक्शन में आई पुलिस, एक को दबोचा अन्य की तलाश जारी PK ने जमुई में भरी हुंकार, बोले..नीतीश चचा को हटाना है इस बार, भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार Caste Census:जातीय जनगणना पर केंद्र के फैसले का JDU महासचिव ने किया स्वागत, नीतीश कुमार के विजन की बताई जीत Bihar Education News: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल-प्रधान शिक्षकों का पावर कट, स्कूल के दूसरे शिक्षक को बड़ा अधिकार, ACS एस सिद्धार्थ ने सभी DEO को भेजा पत्र
04-Mar-2022 03:11 PM
By
HAJIPUR : वैशाली में ओझा द्वारा एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाने के मामला सामने आया है। घटना गरौल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी ओझा एक बीमार बच्चे को ठीक करने का झांसा देकर उसकी मां के साथ महीनों तक संबंध बनाता रहा। इसी बीच आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और अब वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला ने गोरौल थाने में अख्तियारपुर सेहान गांव निवासी रामनाथ शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती है और उसका पति बाहर रहता है। इसी बीच महिला के एक बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। डॉक्टरों से दिखाने के बावजूद कोई फायदा नहीं होता देख गांव के लोगों ने बच्चे को किसी ओझा से दिखाने की सलाह दी।
जिसके बाद महिला ने सेहान गांव निवासी रामनाथ शर्मा से संपर्क किया। महिला के बुलाने पर रामनाथ शर्मा उसके घर आया। झाड़-फूंक के बाद बच्चा ठीक हो गया। बच्चे के ठीक हो जाने पर सभी को ओझा पर विश्वास हो गया। लगातार आने-जाने के कारण ओझा ने बच्चे की मां को अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर महीनों उसका यौन शोषण करता रहा।
इसी बीच आरोपी ओझा ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ दिनों तक मुजफ्फरपुर ले जाकर महिला को पत्नी के रूप में रखा और बाद में महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को गरौल स्थित उसके घर लाकर छोड़ दिया।
महिला के मना करने के बावजूद उसने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित महिला ने गरौल थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।