Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी
31-Jul-2023 12:50 PM
By First Bihar
PURNIA : बिहार के पूर्णिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां दो बच्ची का पोखर में डूबने से मौत हो गई है। दोनों बच्चे घर से बक्सर जाने के लिए निकले थ। उसी दौरान पोखर में नहाने के समय डूबने से उनकी मौत हो गई। यह मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मज्ञानी गांव का है। इस घटना में मृतक की पहचान 10 वर्षीय सूरज और दूसरा 9 वर्षीय शिवनंदन के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, सूरज और शिवनंदन घर से बकरी लेकर चराने के लिए निकले थे। उसी दौरान गांव में बने पोखर के पास बकरी को खूट्टे से बांधकर दोनों स्नान करने के लिए पोखर में चले गए। जहां पोखर के पानी का बच्चों को अंदाजा नहीं लग पाया और दोनों डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख अगल बगल के लोग शोर मचाते हुए पोखर की ओर दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
वहीं, ग्रामीणों के द्वारा पोखर से दोनों बच्चों को निकालकर स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों की मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चे घर से बकरी चराने के लिए निकले थे। इसी दौरान दोनों ने बकरी को खूंटे से बांध दिया और पास के ही पोखर में नहाने चले गए। बच्चे पोखर के पानी का अंदाजा नहीं लगा पाए और उसमें डूबने लगे। उन्होंने मदद के लिए थोड़ी दूर पर मौजूद लोगों को आवाज लगाई लेकिन जब तक वो लोग वहां आते दोनों डूब गए थे।
इधर, घटना की जानकारी मिलते हैं परिजन अस्पताल पहुंचे जहां मृत अवस्था में बच्चों को देख सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंच दोनों बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा दिया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।