Bihar Weather Update: खुश हो जाइए! फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट UPSC Exam Calender 2026: UPSC परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी, जानिए.. कब होंगी ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं UPSC Exam Calender 2026: UPSC परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी, जानिए.. कब होंगी ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं Donald Trump Apple India: क्या भारत में Apple iPhone का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा? ट्रंप के बयान ने मचा दी हलचल... Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘छातापुर में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत’ जीवछपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान बोले VIP नेता संजीव मिश्रा Tral Encounter: त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, पहलगाम हमले में था बड़ा हाथ, 48 घंटे में 6 दरिंदे जहन्नुम रवाना President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति, संवैधानिक सीमाओं के उल्लंघन का लगाया आरोप Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान
09-May-2023 09:58 AM
By First Bihar
BHGALPURR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान न जाती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक से मॉर्निंग वाक पर निकली चार महिलाओं को कुचल डाला है,जिसमें दो की मौत हो गयी है।
दरअसल, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के घोरघाट सुल्तानगंज एवं मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग पर एक रफ़्तार ट्रक ने 4 महिला को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दो महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही घायल दो अन्यमहिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया। ये चारों महिला मॉर्निंग वॉक पर निकलीं थी उसी समय घटना घटित हुई।
इस घटना में मृत महिला की पहचान सरस्वती देवी, सविता देवी के रूप हुई है। जबकि घायल महिला की पहचान पूजा देवी और रुपा कुमारी के रूप में की गयी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 4:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने सड़क के किनारे टहल रही महिलाओं को रौंदते हुए भाग गया। इस घटना की सूचना सुलतानगंज थाना अध्यक्ष प्रिया रंजन कुमार को दी गई। जिसके बाद पुलिस तुरंत बल के साथ घटनास्थल पहुंचा गई।
इधर, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रिया रंजन कुमार ने बताया कि, इस घटना के बाद लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि,पड़ित परिजन एवं ग्रामीणों की मांग को अंचलाधिकारी सुल्तानगंज के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद सड़क मार्ग को खाली करवा दिया गया है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। वहीं दुर्घटना करने वाले ट्रक को सुलतानगंज पुलिस और बरियारपुर थाना जिला मुंगेर पुलिस की मदद से बरियारपुर थाना क्षेत्र में जब्त कर लिया गया है।