Hindi News / news / बिहार में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, आंधी पानी को लेकर अलर्ट जारी...

बिहार में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, आंधी पानी को लेकर अलर्ट जारी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 12, 2023, 7:11:25 AM

बिहार में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, आंधी पानी को लेकर अलर्ट जारी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में अब लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। राज्य में पछुआ के प्रवाह के बीच अधिकतम तापमान में कमी से आंशिक राहत मिल सकती है। बिहार में अगले दो दिन मौसम के मिजाज में आंशिक नरमी के आसार हैं। पटना सहित राज्य भर में अधिकतम तापमान थोड़ा और नीचे आ सकता है।


 दरअसल राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार दोपहर बाद से पुरवा हवा का प्रभाव बना है,जिससे अधिकतम तापमान में कमी के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग के तरफ से 13 और 14 मई को पूर्वी बिहार में कुछ जगहों पर आंधी-पानी की स्थिति। हालांकि, इसका प्रभाव भी बहुत व्यापक नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह कमी एक से दो डिग्री की ही होगी लेकिन लोगों को हीट वेव से निजात मिलेगी। गुरुवार से पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में इसका असर दिखना शुरू हो गया है।


 मौसमविदों के मुताबिक राज्य के 17 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई है। राज्यभर में गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान शेखपुरा में 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पटना के अधिकतम तापमान में लगातार दूसरे दिन कमी आई है। यहां 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर और बांका में हीट वेव की स्थिति रही।  


वहीं, बिहार में मोचा चक्रवात का बिहार पर कोई असर नहीं है। झारखंड व आसपास के इलाके में एक चक्रवातीय परिसंचरण की स्थिति बनी है। 13 और 14 मई को पूर्वी बिहार में कुछ जगहों पर आंधी-पानी की स्थिति बन सकती है। इसका प्रभाव भी बहुत व्यापक नहीं है। आंशिक नमी के प्रवाह से वातावरण में थोड़ी अस्थिरता की स्थिति बनेगी, जिससे पूर्वी बिहार में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 15 मई तक राज्य में मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।