Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लिंक हाईवे का निर्माण तेज, 2025 के अंत तक NH-922 से जुड़ जाएगा बक्सर; जाम से मिलेगी रहत Bihar News: सुबह-सुबह शराब पीकर स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर साहब, घंटों चला ड्रामा, फिर हुई पुलिस की एंट्री BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड
21-Apr-2022 08:19 AM
By
DRABHANGA : दरभंगा सिविल कोर्ट की एक अदालत ने 7 महिलाओं को उम्र कैद की सजा सुनाई है। 10 साल की बच्ची की हत्या के मामले में इन सभी महिलाओं को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह सभी महिलाएं एक ही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। कोर्ट का फैसला आने के बाद हर तरफ इंसाफ की चर्चा हो रही है।
दरभंगा सिविल कोर्ट के नवम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह की अदालत ने 13 साल पहले भूमि विवाद में 10 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में यह फैसला सुनाया है। मासूम बच्ची की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस में कोर्ट ने सीता देवी, इंदु देवी, नधुरन देवी, बुच्ची देवी, मुनर देवी, मलभोगिया देवी और भुखनी देवी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा दी है।
फैसला सुनाए जाने के बाद सभी दोषी महिलाओं को मंडल कारा दरभंगा भेज दिया गया है। अपर लोक अभियोजक रेणु झा के मुताबिक मामला हायाघाट थाना क्षेत्र के छतौना का है। मासूम बच्ची की हत्या 11 जुलाई 2009 को की गई थी। मृतका 10 साल की राजवंती के पिता और उनके पड़ोसी के बीच जमीन विवाद चल रहा था। मृतका के पिता योगेन्द्र यादव ने 13 जुलाई को हायाघाट थाने में हत्या की एफआईआर में राजू यादव के परिवार की 7 महिलाओं को नामजद किया था।