Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, नाइट लैंडिंग नहीं होने से बढ़ी परेशानी Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, नाइट लैंडिंग नहीं होने से बढ़ी परेशानी अपने प्रिय मित्र सतीश कौशिक की याद में Anupam Kher ने शुरू किया यह नेक काम, अब विश्व भर में हो रही सराहना Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया BJP की B टीम, दो वोटर आईडी को लेकर खूब बरसे Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया BJP की B टीम, दो वोटर आईडी को लेकर खूब बरसे Bird Flu: बर्ड फ्लू के खतरे के बीच अंडा खाना कितना सेफ? जानिए... एक्सपर्ट की राय Bihar News: स्थगित हुई बिहार के इस विश्वविद्यालय की परीक्षा, नई तिथि को लेकर आया अहम अपडेट Bihar News: पैसे लेकर शराब तस्कर को छोड़ना दारोगा को पड़ा भारी, अब इतने वर्षों तक भुगतना होगा परिणाम Bihar Crime News: लव अफेयर में रोड़ा बन रहे ससुर को बहू ने ठिकाने लगाया, दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खेला खूनी खेल Bihar Crime News: लव अफेयर में रोड़ा बन रहे ससुर को बहू ने ठिकाने लगाया, दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खेला खूनी खेल
08-Mar-2020 04:27 PM
By
PATNA : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट दरभंगा की भावना कंठ और मशरूम लेडी के रूप में जानी जाने वाली मुंगेर की बीना देवी को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किए जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की इन विभूतियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने दम पर कामयाबी का परचम लहराने वाली महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मशरूम महिला के नाम से विख्यात बीना देवी को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने इंडियन एयरफोर्स की फाइटर पायलट बिहार की बेटी भावना कंठ को भी सम्मानित किया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की दोनों बेटियों को सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि बिहार के दोनों महिलाओं की उपलब्धियों पर पूरे राज्य को गर्व है। उन्होनें कहा कि भावना कंंठ ने अपनी योग्यता से वायु सेना को गौरवान्वित किया है। वहीं उन्होनें कहा कि बीना देवी ने अपने काम से सैकड़ों महिलाओं को अपने दम पर सशक्त बनाया है।
नारी शक्ति सम्मान राष्ट्रीय सम्मान की एक शृंखला है और यह असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है। मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए बीना देवी को ये पुरस्कार दिया गया है। बीना देवी ' मशरूम महिला' के रूप में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह 5 साल तक टेटिया बंबर ब्लॉक के धौरी पंचायत सरपंच थी। वहीं दरभंगा की बेटी भावना कंठ भारतीय वायुसेना की उन फ्लाइंग ऑफिसरों में एक है जिन्होंने अकेले ही वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-21 उड़ाया है।