ब्रेकिंग न्यूज़

Martyr Rambabu Prasad: सीमा पर बिहार का एक और लाल शहीद, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी, आज सिवान में अंतिम संस्कार Bihar crime: बेगूसराय में मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत Nitish Kumar security protocol : नीतीश कुमार की बढ़ी सुरक्षा, अब बिना अनुमति माला पहनाना भी मना Bihar News: पटना के बिहटा में सड़क हादसे के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग, पुलिस पर पथराव Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti: "एक बिहारी पूरे पाकिस्तान पर भारी", कौन हैं पाक को बुरी तरह धूल चटाने वाले अवधेश कुमार भारती? Aditya Vats Bihar Success Story: आईआईटी बीएचयू से पढ़ाई के बाद बिहार के लाल आदित्य वत्स को अमेरिका की कंपनी से मिला 68 लाख का पैकेज Cyber Attacks On India: पिछले कुछ दिनों में भारत पर 15 लाख साइबर हमले, पाकिस्तान के अलावा इन देशों के हैकर्स शामिल Patna News: पथ निर्माण विभाग को सौंपी जाएगी पटना की 11 सड़कें, नेहरूपथ काटने पर भी लगी रोक Bihar Health Card: बिहार बना बच्चों का हेल्थ कार्ड बनाने में देश का दूसरा सबसे सफल राज्य, मिलेगा मुफ्त इलाज और दवा Bihar News: इस जिले के 60 राजस्व कर्मचारी हुए सस्पेंड, DM ने आखिर क्यों लिया इतना बड़ा एक्शन?

बिहार के सरकारी स्कूलों की किताबों में राष्ट्रगान में गलती, वीर कुंवर सिंह की जीवनी में भी खामियां

बिहार के सरकारी स्कूलों की किताबों में राष्ट्रगान में गलती, वीर कुंवर सिंह की जीवनी में भी खामियां

09-Aug-2023 09:45 AM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक की पुस्तकों में राष्ट्रगान गलत लिखा हुआ है। यही नहीं सातवीं कक्षा की हिन्दी पुस्तक किसलय में वीर कुंवर सिंह की जीवनी में भी गलत उल्लेख किया गया है। वीर कुंवर सिंह ने अपना दायां हाथ काटा था लेकिन किताब में बांये हाथ का जिक्र है। बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन लिमिटेड की गलती का खामियाजा बच्चे भुगत रहे हैं। 


रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रगान में पंजाब, सिन्ध, गुजरात, मराठा का उल्लेख है। ये सभी प्रांत के नाम हैं, जबकि यहां सिन्ध की जगह सिन्धु नदी के नाम का जिक्र किया गया है। यमुना को यमुन लिखा गया है। किताब में जो राष्ट्र गान लिखा हुआ है उसमें सिन्ध की जगह सिन्धु और तव शुभ नाम जागे में तव की जगर तब लिखा गया है। ये अशुद्धियां किताब के अंतिम पन्ने पर प्रकाशित राष्ट्रगान में है।  किताब में इस तरह की अशुद्धि से बच्चों को भारी परेशानी होती है। 


वही सातवीं कक्षा की हिंदी की पुस्तक किसलय भाग दो के अध्याय पांच में वीर कुंवर सिंह की जीवनी भी गलत छपी हुई है। इसमें यह बताया गया है कि जब वीर कुंवर सिंह गंगा नदी पार कर रहे थे, तब अचानक अंग्रेजों ने हमला कर दिया था। एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी थी। जिसके बाद वीर कुंवर सिंह ने अपने बांये हाथ को तलवार से काट लिया था। 


जबकि हकीकत यह है कि वीर कुंवर सिंह ने अपना बायां नहीं बल्कि दाये हाथ को काटा था। नये सत्र की पुस्तकों में यह गलती देखी जा रही है। जिसे पढ़ बच्चे गलत जानकारी हासिल कर रहे हैं। भागलपुर के डीपीओ नितेश कुमार ने इस संबंध में कहा कि प्रकाशन में सुधार के लिए वे विभाग को पत्र लिखेंगे। बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन लिमिटेड को भी इसकी जानकारी देंगे।