कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
12-Jul-2023 11:29 AM
By First Bihar
ROHTAAS : बिहार के रोहतास से एक दिल - दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक कच्चा मकान गिरने के एक अधेड़ का मौत हो गया है। जबकि, एक लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने को दे दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृत अधेड़ अपने घर में सोए हुए थे। उसी दौरान यह घटना सामने आया।
दअरसल, रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बुधवार की अलसुबह एक कच्चा मकान गिरने से द्वारिका प्रजापति (55 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चेनारी ले जाया गया है। वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस टीम को सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि, राज्य में लगातार मानसून की बारिश के कारण इन इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण कई जगहों पर जलजमाव भी हो गया है। इसके साथ ही तेज गति से हो रही बारिश के कारण कच्चे मकानों को नुकसान हो रहा है।