कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
27-May-2023 06:56 AM
By First Bihar
PATNA : प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों की सक्रियता होने से मौसम सुहाना बना हुआ है। शुक्रवार रात आंधी पानी से पटना वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इसी कड़ी में अब मौसम विभाग ने पटना समेत 16 शहरों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दरअसल, एक ट्रफ उत्तर मध्य बिहार से मध्य ओडिशा तक फैला हुआ है। इनके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के उत्तरी भागों के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के अनुमान जताए गए हैं।
मौसम विभाग के तरफ से 24 घंटों के दौरान पटना समेत 16 शहरों अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, कैमूर रोहतास, सारण, सिवान पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, शिवहर, वैशाली के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने के साथ वर्षा का पूर्वानुमान बताया गया है।
वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत 17 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री गिरावट के साथ 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही तेज हवा के चलते कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। 30-40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चली। बीते 24 घंटों के दौरान झाझा में सर्वाधिक वर्षा 53.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार हैं।
आपको बताते चलें कि, मौसम विश्लेषण के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण बिहार और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके साथ ही एक ट्रफ समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बिहार से छत्तीसगढ़ की ओर गुजर रहा है। जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों तक बारिश हो सकती है।