ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: BJP नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर पलटवार, लालू यादव का नाम लेकर खूब सुनाया Bihar Politics: BJP नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर पलटवार, लालू यादव का नाम लेकर खूब सुनाया Bihar News: सिपाहियों के संघ का 'नेता' फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर 11 माह से फरार...बालू के अवैध धंधा में शामिल होने की शिकायत पर SP ने कराई जांच तो खुल गई पोल Action On CRPF Jawan: बिना अनुमति पाकिस्तानी लड़की से शादी करना पड़ा भारी, अब CRPF करने जा रही बड़ी कार्रवाई Unique Party Trend: बिना दूल्हा-दुल्हन के हो रही शादी! दिल्ली में सामने आया नया ट्रेंड, जानिए.. Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Bihar Politics on caste census: जाति जनगणना पर क्रेडिट की मची होड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का हमला, बोले— तेजस्वी सिर्फ मौके की तलाश में रहते हैं! Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां Bihar Assembly Election 2025: जहानाबाद में बिछने लगी बिसात...NDA में किसके खाते में जाएगी सीट ? दर्जन भर हैं दावेदार..किनका टिकट होगा फाइनल,जानें...

बिहार का लाल हुआ भारत-चीन सीमा पर शहीद, वैशाली के जयकिशोर सिंह ने देश रक्षा में खुद को किया कुर्बान

बिहार का लाल हुआ भारत-चीन सीमा पर शहीद, वैशाली के जयकिशोर सिंह ने देश रक्षा में खुद को किया कुर्बान

17-Jun-2020 06:06 PM

By

HAJIPUR : भारत-चीन सीमा पर देश की रक्षा में वैशाली का लाल शहीद हो गया है। चीनी सैनिकों से हुई झड़प में वीरता के साथ सामना करते हुए बिहार के लाल जयकिशोर सिंह ने हंसते-हंसते मौत को गले लगा लिया। दो साल पहले देश सेवा के जज्बे के साथ भारतीय सेना में शामिल हुए जयकिशोर की शहादत पर आज पूरा देश गर्व कर रहा है।


शहीद जयकिशोर सिंह की शहादत की सूचना के बाद वैशाली के जंदाहा के चकफतेह गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। हर किसी की जुबान पर गांव के बेटे की शहादत की चर्चा है। गांव वालों को देश रक्षा में शहादत देने वाले बेटे पर गर्व है। जयकिशोर सिंह बिहार रेजीमेंट सेंटर के जवान थे। वर्ष 2018 में उन्होनें इंडियन आर्मी ज्वाइन किया था। वे भारत-तीन बॉर्डर पर गलवान में तैनात थे। जहां चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में उन्होनें जमकर विरोधियों का मुकाबला किया। उन्होनें सीमा पर देश का सीना झुकने नहीं दिया।


शहीद जय किशोर सिंह चार भाईयों में दूसरे नम्बर पर हैं। शहीद जय किशोर सिंह के बड़े भाई नंद किशोर सिंह भी सेना के जवान हैं जो  2012 में भर्ती होने के बाद देश की सेवा कर रहे हैं। शहीद जय किशोर सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। पिता राज कपूर सिंह  किसान हैं, जय किशोर सिंह के तीसरे भाई शिवम कुमार ने अभी इंटर की परीक्षा पास की है तथा चौथे भाई कौशल कुमार नौवीं क्लास में पढ़ रहे हैं। सभी भाईयों के बीच सबसे बड़ी बहन की शादी कन्हौली के विशनपुर में हुई है। परिवार वालों को अपने भाई, अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। वे कहते हैं कि जय किशोर की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। देश को उनकी शहादत का बदला लेना होगा।


बता दें कि लद्दाख के गलवान घाटी में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 बहादुर जवान शहीद हो गए। भारतीय जांबाजों ने भी बॉर्डर पर डटकर सामना करते हुए कई चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के 43 सैनिक मारे गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। देश की संप्रभुता सर्वोच्च है। देश की सुरक्षा करने से हमे कोई रोक नहीं सकता। इस बारे में किसी को भी जरा भी भ्रम या संदेह नहीं होना चाहिये।