कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
08-Jul-2023 03:09 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN : बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है। इसके बाद से राज्य में कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। हालांकि, समय- समय पर इसको लेकर कानून में संसोधन भी किया जाता है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य में इस कानून के हालात क्या हैं वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जहरीली शराब के सेवन से एक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवही गांव में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। इस युवक की पत्नी से यह बताया है कि, पहले शराब पीने से उसके पति की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले आंखों से कम दिखने लगा और बाद में उल्टी होने लगी। इसके बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही इनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से प्रशासनिक महकमे की बेचैनी बढ़ी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल बोर्ड के तरफ से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विसरा सुरक्षित कर जांच कराई जाएगी, ताकि मौत के कारण स्पष्ट हो सके।
बताया जा रहा है कि, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवही के उमेश पटेल (35 वर्ष) ने सुबह शराब पी थी। शराब पीने के बाद से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पहले आंखों से कम दिखने लगा और बाद में उल्टी होने लगी। पूरी अधिक उल्टी होने के कारण इसकी मौत हो गई। इसको लेकर मृतक की पत्नी ने बताया कि, घोघराही से किसी ने सुबह शराब लाकर घोड़ाघाट पुल पर दिया था। उसके बाद मेरे पति ने शराब पी। पीने के बाद घर लौटे तो उनकी तबीयत खराब होने लगी। उल्टी शुरू हो गई। कुछ देर बाद आंख से रोशनी जाने लगी। मोबाइल का बटन भी नहीं दिख रहा था। इसके बाद बेचैनी और ज्यादा बढ़ गई।शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया। रोशनी जाने की शिकायत होने पर तत्काल स्थानीय स्तर पर दवा दी गई। घर में अकेली होने के कारण अस्पताल नहीं लाया जा सका। जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
आपको बताते चलें कि, यहां जहरीली शराब पीने से अप्रैल महीने में 41 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में जिले के तुरकौलिया, पहाड़पुर, हरसिद्धि, सुगौली व तुरकौलिया थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन मामलों में मृत लोगों की पोस्टमार्टम व चिकित्सक की रिपोर्ट के अलावा एफएसएल से प्राप्त विसरा रिपोर्ट के आधार पर यह माना गया है कि इस कांड में मरे लोगों की जान जहरीली शराब के सेवन से गई। इसके बाद अब यह ममला सामने आया है।