Bihar News: तेल टैंकर और ट्रेलर की भीषण टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग, ड्राइवर भी झुलसा Parenting Tips after exam result : अगर बच्चों के आये हैं कम मार्क्स ? इस तरह बढ़ाएं उसका आत्मविश्वास, Parenting में काम आएंगे ये Gold Tips! India-Pakistan Ceasefire: इधर पाकिस्तान ने टेके घुटने, उधर बौरा गया चीन, इस एक बात को पचा नहीं पा रहा ड्रैगन Bihar news: बिना फ्रैक्चर चढ़ा दिया प्लास्टर! बिहार के सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने Bihar News: बारात में अवैध हथियार लहरा हीरो बनना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर अब होगी तगड़ी खातिरदारी Vigilance Report on corruption in Bihar: दागी अफसरों पर बड़ी कार्रवाई! अब नहीं मिलेगा प्रमोशन, सबसे ज्यादा फंसे इस विभाग के कर्मचारी Bihar News: गया में पुलिस की गुंडागर्दी, आर्मी जवान को पीटा.. कमर में गमछा बांध लाए थाने DRDO Humanoid Robot: बॉर्डर के लिए तैयार किए जा रहे 'आयरन मैन', जवानों की सुरक्षा के साथ दुश्मनों की बर्बादी की पूरी तैयारी Bihar News: सरकारी सिस्टम में बड़ी लापरवाही? 15 अफसरों को मिला नोटिस, 7 दिन में देना होगा जवाब! Bihar News: राज्य के 15 इंजीनियरिंग कॉलेजों में विदेशी भाषा की पढ़ाई शुरू, वैश्विक नौकरी होगी अब और भी आसान
19-May-2023 07:10 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना सहित राज्य के ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पूर्णिया में अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।इसके साथ ही राज्य के सात जिलों में 16 जगहों पर गुरुवार को भारी और मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान बांका जिला के बोसी में 102.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी तथा उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवा के झोंके के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर बिहार के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। लेकिन राज्य के दक्षिणी भागों में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही राजधानी में अगले 5 दिनों के दौरान मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इस कारण अधिकतम तापमान में मामूली परिवर्तन होने की संभावना है।
इधर, पटना में शाम होते ही 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवइया चल रही है। इसी कारण लोगों को शाम में राहत का एहसास हो रहा है। वहीं झोकें के साथ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार पटना में बारिश के आसार है, लेकिन बारिश होने की संभावनाएं कम है। पटना के अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट हुई है। यहां का अधिकतम तापमान गुरुवार को 37 डिग्री सेल्सियस रहा। औरंगाबाद और डेहरी का अधिकतम तापमान गुरुवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार गया।