Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर पुल के नीचे हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, SSB ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर पुल के नीचे हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, SSB ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन Bihar News: एक महीने से लापता जज का अब तक नहीं कोई सुराग, बेटे ने लगाई हाई कोर्ट में गुहार Patna News: पटना में बालू माफिया के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, SP के नेतृत्व में छापेमारी से हड़कंप Patna News: पटना में बालू माफिया के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, SP के नेतृत्व में छापेमारी से हड़कंप Bihar Politics: असिस्टेंट प्रोफेसर बनेंगे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, पॉलिटिकल साइंस में SC कैटेगरी में हुआ चयन Bihar Politics: असिस्टेंट प्रोफेसर बनेंगे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, पॉलिटिकल साइंस में SC कैटेगरी में हुआ चयन Bihar Teacher News: शिक्षकों की शिकायत को लेकर ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DM को भेजा पत्र, यह काम करने को कहा..... IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज के बाद 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म? बचने का बस एक उपाय Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में तीन लड़कों की मौत, दो की हालत नाजुक; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
17-Mar-2022 08:02 PM
By
SHEKHPURA : खबर शेखपुरा से है, जहां होली मनाने के लिए ससुराल जाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। पुलिस ने ससुराल पहुंचे युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। घटना शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र बहिक्क्ठा गांव की है। बताया जाता है कि युवक के ससुराल में देसी शराब बनाने का काम चल रहा था।
गुप्त सूचना के आधर पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो युवक को शराब के नशे में पाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बहिक्कठा गांव में हरदेव चौधरी के घर देसी शराब बनाने काम किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने हरदेव चौधरी के घर छापेमारी की।
इसी दौरान पुलिस ने ससुराल आए हरदेव चौधरी के दामाद पंकज कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र स्थित खालसा गांव निवासी जागो चौधरी का पुत्र बताया जा रहा है।
पुलिस की मानें तो पंकज कुमार बीते बुधवार को होली मनाने के लिए अपने ससुराल पहुंचा था। जहां उसके ससुराल में छापेमारी के दौरान चार लीटर देसी शराब बरामद किया गया। वहीं उसी गांव में एक अन्य व्यक्ति के घर भी शराब बनाने की सूचना मिली थी। हालांकि छापेमारी की जानकारी मिलते ही घर के लोग फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस नशे की हालात में गिरफ्तार पंकज कुमार को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।