पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा Bihar News: ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है पूरा बिहार’ पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे पर बोले रोहित कुमार सिंह Bihar News: ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है पूरा बिहार’ पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे पर बोले रोहित कुमार सिंह
22-Jun-2023 06:44 AM
By First Bihar
PATNA : भीषण गर्मी से परेशान बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ वाग्रपात पार्क की संभावना जताई है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
दरअसल मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है कि राज्य में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण,शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में बारिश इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान जताया है। वहीं, बुधवार की रात आठ बजे के बाद राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके बाद कुछ इलाके में तेज आंधी ने बारिश का संकेत दिया। पटना के आसपास के इलाके में 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। रात नौ बजे के आसपास पूरे शहर में झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पटना सहित कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। पटना में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की छिटपुट गतिविधियां बनी रह सकती हैं। पटना के अलावा बांका, नालंदा, नवादा, भोजपुर, अरवल, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इधर, बारिश के बाद पटना के अधिकतम तापमान में बुधवार को 1.3 डिग्री की गिरावट आई। लगातार तीसरे दिन तापमान में कमी के बाद यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया। 23 दिनों के बाद पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आया है। इससे पहले राजधानी में लगातार हीट वेव या सिवियर हीट वेव की स्थिति बनी हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून में आगमन के बाद तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है।