BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव
05-Apr-2022 04:04 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : दिल को दहला देने वाली घटना सुपौल से सामने आई है, जहां गरीबी से परेशान एक महिला ने अपने दो बच्चों को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है। हालांकि बच्चों के रोने का आवाज सुनकर ग्रामीणों ने समय रहते दोनों को बचा लिया। आनन-फानन में दोनों बच्चों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।
घटना त्रिवेणीगंज के पथरा वार्ड संख्या 1 की है। जानकारी के मुताबिक रूबी देवी का पति गुलाब साह लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। रूबी देवी अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है हालांकि गांव में चर्चा है कि गरीबी से परेशान होकर महिला ने बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश की। रूबी देवी ने इससे पहले भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात महिला ने घर के पीछे गड्ढा खोदकर दोनों बच्चों के ऊपर केरोसिन तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। बच्चों को आग के हवाले करने के बाद महिला ने अपने शरीर पर भी केरोसिन का तेल छिड़क लिया था हालांकि बच्चों की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तीनों की जान बचा ली। फिलहाल महिला घटना के संबंध में कुछ भी बोलने से बच रही है।