ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा

बिहार : फतुहा में होगा BJP नेता विजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार, पार्टी के विधानसभा मार्च के दौरान हुई थी मौत

बिहार : फतुहा में होगा BJP नेता विजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार, पार्टी के विधानसभा मार्च के दौरान हुई थी मौत

14-Jul-2023 10:10 AM

By Ajit Kumar

JEHANABAD : राजधानी पटना में भाजपा के तरफ से आयोजित विधानसभा मार्च के दौरान जमकर लाठीचार्ज किया गया है। जिसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता नेता समेत सांसद भी बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।  इसी दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के अनुसार पुलिस बर्बरता में पार्टी के जहानाबाद जिले के महामंत्री की मौत हो गई है। जिसके बाद भाजपा में इसको लेकर काफी आक्रोश नजर आ रहा है। इस बीच अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ विजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार फतुहा में करवाया जाएगा। 



दरअसल, जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड के कल्पा गांव निवासी भाजपा नगर महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। जसिके बाद इसकी मौत को लेकर बीजेपी पार्टी के बड़े नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और इस मामले में भाजपा के कई नेता ने सरकार पर विजय सिंह का हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की तरफ से मृतक के परिजनों को दस लाख रुपए मुआवजा देने का भी घोषणा किया है। 


वहीं, इस घटना के बाद विजय कुमार सिंह का पुलिस के विशेष वाहन के द्वारा जहानाबाद उनके पैतृक गांव में लाया गया। जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उनकी विदाई दी। इस दौरान  विजय सिंह अमर रहे विजय सिंह अमर रहे के नारों से पूरा इलाका  गूंज उठा।  पार्थिव शरीर आने के पहले से जहानाबाद पुलिस प्रशासन के तरफ से भारी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तैनात किया गया था। पार्थिव शरीर के आने की जैसे ही आसपास के गांव के लोगो को सूचना हुई तो आसपास के दर्जनों गांव से लोगों का भीड़ उस अंतिम क्षण में शामिल होने के लिए उमड़ पड़ा।


इधर, अब शब को गांव पहुंचने के बाद परिजनों के द्वारा विधि-विधान करने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इनका अंतिम संस्कार फतुहा में करवाया जाएगा। जहां हजारों भाजपा कार्यकर्त्ता की भीड़ लगी हुई है। इस अंतिम क्षण में जहानाबाद जिले के भाजपा के हजारों कार्यकर्ता विजय सिंह के गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है।