Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘छातापुर में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत’ जीवछपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान बोले VIP नेता संजीव मिश्रा Tral Encounter: त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, पहलगाम हमले में था बड़ा हाथ, 48 घंटे में 6 दरिंदे जहन्नुम रवाना President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति, संवैधानिक सीमाओं के उल्लंघन का लगाया आरोप Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान IPL 2025 Controversy: बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में ले बुरी फंसी DC, अपने लोगों के विरोध के बाद पड़ोसी देश ने भी दिया झटका Bihar News: मुजफ्फरपुर में फिर बढ़े AES के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; अबतक SKMCH 19 मरीज पहुंचे Hinglaj Mata Mandir: पाकिस्तान में हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल ,बलूचिस्तान का हिंगलाज माता मंदिर...जहां लगता है लाखों श्रद्धालुओं का मेला
10-May-2023 03:41 PM
By First Bihar
GOPALGANJ : बिहार में कुछ महीने पहले हुए पंचायत चुनाव के परिणाम आने और अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद आसानी से कार्यकाल चला रहे हैं। लेकिन, अब इस चुनाव से जुड़ा हुआ बड़ा खुलसा हुआ है। इस चुनाव में जीत हासिल करने वाली एक महिला मुखिया को अरेस्ट हो गयी है। सबसे बड़ी बात इसके अरेस्टिंग की वजह है। यह महिला मुखिया बिहार पंचायत चुनाव 2021 में गोपालगंज के भोरे प्रखंड की गोपालपुर पंचायत से जीत हासिल की थी।
दरअसल, गोपालगंज के भोरे प्रखंड की गोपालपुर पंचायत की मुखिया कविता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कविता देवी पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर चुनाव लड़ने और चुनाव जीतकर मुखिया बनने का आरोप था। इस मामले में तत्कालीन सीआइ सह राजस्व कर्मचारी धनंजय सिंह की गिरफ्तारी भी होनी तय मानी जा रही है। वहीं जाति प्रमाणपत्र जारी करने वाले सीओ चंद्रभानु कुमार की मुश्किलें भी काफी बढ़ गयी हैं।
बताया जा रहा है कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में गोपालपुर पंचायत से मथौली निवासी विजेंद्र गुप्ता की पत्नी कविता देवी चुनाव लड़ी थीं. जिसमें उनके द्वारा ससुराल को मायके बताकर फर्जी पते के आधार पर जाति प्रमाणपत्र बनवाया गया था। इस प्रमाणपत्र की जांच राजस्व कर्मचारी धनंजय सिंह के द्वारा की गयी थी। इसके बाद इस प्रमाणपत्र को निर्गत करने का काम सीओ चंद्रभानु कुमार ने किया था। इसके बाद महिला मुखिया से इस प्रमाणपत्र के आधार पर अपना नामांकन भी दाखिल किया और इसके बाद चुनाव लड़कर विजयी हो गयीं।
वहीं, दूसरी तरफ कविता देवी से चुनाव हारने वाली संजू प्रजापति जाति प्रमाण पत्र को लेकर लगातार उच्च अधिकारियों के पास शिकायत करती रहीं। लेकिन, कसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर संजू प्रजापति के पति संतोष प्रजापति ने गोपालगंज कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी। इसमें कोर्ट के आदेश पर स्थानीय थाने में मुखिया कविता देवी, सीओ चंद्र भानु कुमार, तत्कालीन सीआई धनंजय कुमार सिंह के खिलाफ 13 सितंबर 2022 को भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसी मामले में दो दिन पहले ही कोर्ट ने कविता देवी और राजस्व कर्मचारी धनंजय कुमार सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया था। वहीं चंद्रभानु कुमार की संलिप्तता की जांच का आदेश पुलिस को दिया गया था।
इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंट के आधार पर विजयीपुर में छापेमारी की और कविता देवी को महिला पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तत्काल ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गोपालपुर पंचायत की मुखिया कविता देवी यूपी के देवरिया जिले की निवासी थीं। पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान डीएम ने यह निर्देश दिया था कि मायके का जाति प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। लेकिन कविता देवी ने अपने ससुराल मथौली का पता अपने पिता और माता के आधार कार्ड पर दर्ज करवा कर जाति प्रमाणपत्र अप्लाई कर दिया। बिना जांच किये ही राजस्व कर्मचारी धनंजय कुमार सिंह ने उसे पास किया और सीओ चंद्रभानु कुमार द्वारा जाति प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया था. इसे लेकर पूरा मामला चल रहा था।