ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: खुश हो जाइए! फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट UPSC Exam Calender 2026: UPSC परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी, जानिए.. कब होंगी ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं UPSC Exam Calender 2026: UPSC परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी, जानिए.. कब होंगी ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं Donald Trump Apple India: क्या भारत में Apple iPhone का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा? ट्रंप के बयान ने मचा दी हलचल... Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘छातापुर में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत’ जीवछपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान बोले VIP नेता संजीव मिश्रा Tral Encounter: त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, पहलगाम हमले में था बड़ा हाथ, 48 घंटे में 6 दरिंदे जहन्नुम रवाना President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति, संवैधानिक सीमाओं के उल्लंघन का लगाया आरोप Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान

बिहार: बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, हादसे में दो की मौत, दो लापता

बिहार: बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, हादसे में दो की मौत, दो लापता

12-Jan-2023 11:23 AM

By

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां तेज रफ्तार कार हादसे की शिकार हो गई है। बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। कार पर 6 लोग सवार थे जिसमें से दो लापता बताए जा रहे हैं जबकि दो लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचा ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना गौनाहा के पिपरिया स्थि बैरटवा सायफन के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात कार सवार 6 लोग बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रह थे। जैसे ही उनकी कार बैरटवा सायफन के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जाड़े की रात होने की वजह से किसी को इस घटना की जानकारी नहीं मिली। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण नहर की तरफ गए तो कार के नहर में देखा। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो शवों को नहर से बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली थी हालांकि दो अन्य लोगों का कहीं पता नहीं चल रहा है। फिलहाल पुलिस लापता हुए दो अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।