कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
17-Aug-2023 11:47 AM
By First Bihar
PURNIA : देश में फिलहाल बरसात का मौसम है। इस लिहाजा तमाम छोटी, बड़ी नदियां और पोखरे का जलस्तर काफी अधिक हो गया है। बिहार के सीमांचल इलाकों में तो बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह भी दी जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग नदी में स्नान करबे के बहाने जा रहे हैं और फिर हादसों के शिकार हो जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आया है। जहां नदी में डूबने से दो की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया पूर्व प्रखंड की महेंद्रपुर पश्चिम टोला के एक किशोर और एक किशोरी की मौत भसना धार में डूबने से हो गई। जबकि बनमनखी में शवदाह करने पहुंचे दो किशोर कुशहा धार में नहाने के दौरान डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड छह की एक बुजुर्ग महिला के शवदाह के लिए ग्रामीण कुशहा धार पहुंचे थे। उसी शवदाह में नौ वर्षीय कन्हैया कुमार एवं 18 वर्षीय सूरज कुमार मंडल की डूबने से मौत हो गयी।
वहीं, इस मामले की सुचना मिलने पर सीओ अर्जुन कुमार विश्वास एवं सरसी थाना से पुलिस पहुंची। स्थानीय गोताखोर को मंगाकर बच्चे की खोजबीन भी शुरू कर दी गयी है। एसडीओ मो. अहमद अली अंसारी एवं एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ मंगाकर लापता बच्चों की खोज कराई जाएगी। इससे पहले महेंद्रपुर पश्चिम टोला के एक किशोर व एक किशोरी की मौत भसना धार में डूबने से हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चे का शव नदी से बरामद कर लिया गया है।
इधर, शव नहीं मिलने पर लोगों ने कुशहा पुल के समीप एनएच 107 को जाम कर दिया एवं गोताखोरों को गाली देना शुरू कर दिया। पुलिस को भी आक्रोशितों ने खदेड़ दिया। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए सीओ वहां से निकल गए। बाद में सरसी थानाध्यक्ष एमए हैदरी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक आक्रोशित वहां से जा चुके थे।