ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में पासपोर्ट के 10 हजार आवेदन रद्द, जमकर हो रहा फर्जीवाड़ा BIHAR LAND NEWS : इस जिले में जमीन खरीद-बिक्री पर सख्ती, अब अनिवार्य होगी यह जांच Bihar Politics: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, मंत्री जीवेश मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठाई मांग,कहा - दरभंगा जाकर दिलवाएंगे न्याय Bihar Assembly Election 2025 : सीमांचल पर चुनावी फोकस: NDA का मास्टरस्ट्रोक या तेजस्वी का वादा , किस पर जनता को भरोसा ; जानिए क्या रहा है अबतक का समीकरण Bihar Politics: जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार आगमन से पहले लालू यादव ने कसा तंज,कहा -जनता को ठगने का हो रहा काम Bihar News: बिहार के इस स्कूल पर धर्मांतरण का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म की बात भी आई सामने; जांच शुरु BIHAR NEWS : सासाराम में जेम्स इंग्लिश स्कूल पर बड़ा आरोप, धर्मांतरण और बच्चियों के शोषण का मामला हुआ उजागर; गृह सचिव से vande bharat train : दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी वंदे भारत, जानिए कब पहुंचेगी जोगबनी PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात; PM Modi Bihar Visit: पीएम के पूर्णिया दौरे से पूर्व तेजस्वी यादव ने पूछे तगड़े सवाल, रैलियों के बेहिसाब खर्च पर भी बोले..

बिहार: आज और कल आंधी-पानी की चेतावनी, हिटवेव से मिली राहत

बिहार: आज और कल आंधी-पानी की चेतावनी, हिटवेव से मिली राहत

22-Apr-2023 07:05 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मौसम ने हफ्ते भर बाद एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से उत्पन्न ताजा वातावरणीय परिस्थितियों से सूबे में आंशिक बादलों की आवाजाही रही। ठंडी हवा से मौसम के तल्ख तेवर नरम पड़े हैं। राज्य में कहीं भी फिलहाल हीट वेव की स्थिति नहीं है। हफ्ते भर बाद लू से निजात मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मौसम विभाग ने पटना समेत सूबे में शनिवार और रविवार को आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है।


वहीं, मौसम में बदलाव के बाद  पटना सहित राज्यभर में अधिकतम तापमान तेजी नीचे आया है। पटना का अधिकतम तापमान शुक्रवार को चार डिग्री नीचे लुढ़ककर 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाये रहे, हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान में तेजी रही। अब राज्य के मात्र दो शहरों में अधिकतम तापमान अभी 40 डिग्री के पार बना हुआ है, उनमें रोहतास के डेहरी में 40.2 डिग्री जबकि औरंगाबाद में 40 डिग्री रहा। 


पिछले 24 घंटों में रफीगंज में 2.8 मिमी, बारुण में दो मिमी, शेरघाटी में दो मिमी, औरंगाबाद में 1.4 मिमी, रोहतास के दिनारा में 1.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा वजीरगंज, भभुआ, डेहरी, चेनारी और नौहट्टा में भी बूंदाबांदी की स्थिति रही। शनिवार को भी कुछ जगहों पर आंशिक बारिश की सूचना है।


इसके साथ ही मौसमविदों के अनुसार शनिवार और रविवार को पटना सहित राज्य के 26 जिलों में आंशिक बारिश की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ 30 से 40 डिग्री प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की चेतावनी है। वहीं 24 अप्रैल को पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और गरज के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्यभर में अधिकतम तापमान में तेजी से कमी आने के आसार हैं। 


आपको बताते चलें कि, आईएमडी ने अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर में व्यापक वर्षा और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में वर्षा होने की संभावना जतायी है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी यानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।