ब्रेकिंग न्यूज़

Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया BIHAR NEWS : परिवहन विभाग के मैप से गायब हुआ बिहार का यह जिला, इसके अलावा हुआ यह खेल ; मचा हंगामा Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र पर इस बार 10 दिन का विशेष संयोग, जानें... तिथियां और महत्व BIHAR ELECTION : BJP की बड़ी बैठक पटना में, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति तय करने पर जोर; सीट बंटवारे पर भी होगा फैसला Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग? Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग? Bihar News: ऑनलाइन ऑर्डर में निकला रद्दी कागज, डिलीवरी ब्वॉय को छात्रों ने बनाया बंधक Bihar Assembly Elections 2025: इस दिन आपको भी घर से निकलना है बाहर तो ध्यान दें, बदल दिए गया शहर का ट्रैफिक रुल; पढ़िए पूरी खबर BIHAR ELECTION :JDU विधायक पर बगावत, कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने उठाई टिकट काटने की मांग; क्या नीतीश कुमार पूरी करेंगे मांग

बिहार : आभूषण दुकान की दीवार काट चुरा लिए 10 लाख के गहने, चोरी की वारदातों से लोगों में आक्रोश

बिहार : आभूषण दुकान की दीवार काट चुरा लिए 10 लाख के गहने, चोरी की वारदातों से लोगों में आक्रोश

26-Feb-2022 05:54 PM

By

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। शातिर चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के भगवानपुर की है, जहां चोरों ने आभूषण दुकान की दीवार तोड़कर करीब 10 लाख की संपत्ति चुरा ली और आराम से चलते बने। घटना की जानकारी तब मिली, जब शनिवार की सुबह दुकानदार दुकान खोलने के लिए पहुंचा। पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश देखा जा रहा है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित दुकानदार श्याम कुमार हर रोज की तरह शुक्रवार को भी अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा श्याम को जानकारी दी कि उसकी दुकान की दीवार टूटी हुई है। आनन- फानन में श्याम दुकान पहुंचा और घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दुकान का शटर खोला गया। जिसके बाद अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए।


पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने 5 लाख के सोने के आभूषण के साथ करीब 8 किलोग्राम चांदी की चोरी कर लिया है। दुकानदार ने सुशासन की सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जिले में चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस कहीं भी नहीं दिखती है।


पीड़ित दुकानदार का कहना था कि अगर पुलिस सजग होती तो उसके दुकान में चोरी की घटना नहीं होती। भगवानपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर स्थानीय दुकानदार गुस्से में हैं।