BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
01-Feb-2022 02:36 PM
By SONU KUMAR
बड़ी खबर नवादा से है, जहां लड़का द्वारा शादी से इनकार करने पर एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की पक्ष के बीच शादी को लेकर सारी बातें तय हो चुकी थी। लड़का और लड़की दोनों शादी के लिए तैयार भी थे लेकिन अचानक लड़के ने शादी से इनकार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी धर्मेंद्र चौधरी की 15 वर्षीय बेटी विनीता कुमारी की शादी 6 महीने पहले पटना जिला अंतर्गत बाढ़ के दरवे गांव में तय हुई थी। लड़की के घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। इसी बीच मंगलवार को अचानक लड़के ने लड़की के परिजनों फोन कर शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात की जानकारी जब लड़की को मिली, उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।