BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
18-Jan-2022 02:27 PM
By
GAYA: 5 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के बीच जब विलेन के रुप में मामा सामने आया तब मामला महिला थाने में पहुंच गया। प्रेमी युगल के बीच लड़का का मामा प्यार का दुश्मन बन बैठा था। मामा की हरकतों से परेशान होकर प्रेमी युगल पुलिस से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा। गया महिला थाने में दोनों की बातें गंभीरता से सुनी गयी जिसके बाद प्रेमी युगल की शादी थाना परिसर में करा दी गयी। दोनों पक्ष के लोगों के सामने लड़का ने लड़की की मांग भरी जिसके बाद शादी की रस्में पूरी करवाई गई।
मामला गया के रानीगंज और गोह थाना क्षेत्र का है। रानीगंज की पुष्पा और गोह के सुनील के बीच पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन इनके मिलन के बीच लड़के का मामा कंस की तरह खड़ा था। वह नहीं चाहते थे कि उनके भांजे की शादी उस लड़की से हो जिसे वह प्यार करता है। सुनील का मामा पूरी तरह विलेन की भूमिका में था।
इस बात से परेशान होकर प्रेमी युगल गया महिला थाना पहुंच गये जहां महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना को प्रेमी युगल ने पूरी बातें कही। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने फैसला ऑन द स्पॉट सुनाया। प्रेमी युगल के परिवारवालों को थाने पर बुलाया गया जिसके बाद उन्हें समझा बुझाकर शादी के लिए तैयार कराया गया। बिना किसी केस मुकदमे के युवक और युवती की शादी थाने में ही करा दी गयी।
बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग में फंसी लड़की से अंतिम समय पर लड़के वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया था। मामा से तंग आकर लड़का भी शादी से मुकर गया था। इसकी सूचना लड़की पक्ष के लोगों ने महिला थाना को दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष ने लड़के और लड़की पक्ष के लोगों को थाने में बुलाया जहां काफी समझाने बुझाने के बाद लड़का पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गए।
महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि 5 साल पुराना प्यार शादी के रिश्ते में बंध गया। दोनों पक्ष के लोगों के सामने लड़का ने लड़की की मांग भरी जिसके बाद शादी की रस्में पूरी करवाई गई। इस शादी से अब दोनों पक्ष खुशी हैं। दोनों पति पत्नी को गुलाब का एक पौधा भेंट किया गया और उसे सींचने की नसीहत दी गई है।