ब्रेकिंग न्यूज़

बगहा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, आशा कार्यकर्ता भी शक के घेरे में पटना के महिला कॉलेजों में लगेगा पिंक बस पास कैंप, छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत जेपी के सपनों का अपमान कर रहे हैं तेजस्वी यादव: ऋतुराज सिन्हा Patna Crime News: पटना में फर्जी दारोगा रवि किशन अरेस्ट, पुलिस की वर्दी पहनकर करता था शराब की स्मगलिंग Patna Crime News: पटना में फर्जी दारोगा रवि किशन अरेस्ट, पुलिस की वर्दी पहनकर करता था शराब की स्मगलिंग Bihar News: ED ने इंजीनियर और पत्नी के नाम पर अर्जित 7.47 करोड़ की संपत्ति किया कुर्क, आय से अर्जित किया है 320% अधिक संपत्ति Bihar Politics: बिहार को छोटा राज्य बताकर BJP के निशाने पर आए मल्लिकार्जुन खरगे, सम्राट चौधरी ने दमभर सुनाया Bihar Politics: बिहार को छोटा राज्य बताकर BJP के निशाने पर आए मल्लिकार्जुन खरगे, सम्राट चौधरी ने दमभर सुनाया Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, जानिए.. EC ने अलॉट किया कौन सा सिंबल? Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, जानिए.. EC ने अलॉट किया कौन सा सिंबल?

बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे एक पिता की गोली मारकर हत्या, बेटी के प्रेमी पर हत्या का शक

बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे एक पिता की गोली मारकर हत्या, बेटी के प्रेमी पर हत्या का शक

27-Feb-2022 07:44 PM

By

SAHARSA: बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे एक पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के बसुदेवा गांव की है। मृतक की पहचान बरियाही बाजार निवासी बबलू साह के रूप में हुई है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मृतका की बेटी के प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेटी की शादी के सिलसिले में बबलू साह घर से नवहट्टा के लिए बाइक से निकले थे। उनके बहनोई कृष्णनंदन साह भी साथ थे। दोनों लड़का देखने जा रहे थे। जैसे ही दोनों बसदेवा के पास पहुंचे वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके सिर में जा लगी। जिसके बाद स्थानीय लोग उन्हें बरियाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।


मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि मृतक की बेटी से एक लड़का प्यार करता था। इस बात का पता जब लड़की के पिता को लगी तब से वे परेशान रहने लगे। उन्हें लड़का पसंद नहीं था। मामला बिगड़े इससे पहले बबलू साह बेटी की शादी कर देना चाहता था। इसलिए वे लड़का देखने के लिए नवहट्टा के लिए निकले थे। तभी इस बात की जानकारी मृतक की बेटी के प्रेमी को लग गई और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें घटना में मृतक के बहनोई भी पुलिस के शक के दायरे में हैं। क्योंकि हमले के वक़्त वे बबलू साह के साथ थे तब घटना के संबंध में पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गयी। हालांकि पुलिस हमलावरों के नाम का खुलासा अभी नहीं कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।