1st Bihar Published by: 4 Updated Jul 14, 2019, 12:40:42 PM
- फ़ोटो
DESK: हफ्ते भर से से जारी कर्नाटक के पॉलीटिकल क्राइसिस में सस्पेंस अभी भी बरकरार है। कांग्रेस ने एक बार फिर से दावा किया है कि विधानसभा के अंदर बहुमत का अंकगणित उनके पक्ष में है लिहाजा सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि उनके सभी विधायक सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं और विधानसभा में उन्हें विधायकों का पूरा समर्थन मिलेगा। डीके शिवकुमार ने कहा है कि विश्वास मत के दौरान सभी विधायक कानून और नियमों को लेकर अच्छी तरह से वाकिफ हैं विधायकों को पता है कि अगर व्हिप का पालन नहीं किया गया तो उनकी सदस्यता भी जा सकती है। सत्ता पक्ष के तकरीबन दर्जन विधायकों के इस्तीफे के बाद कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार पर संकट गहरा गया है। नाटकीय घटनाक्रम के बीच अब कुमारस्वामी सरकार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करना है।