कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
23-Jul-2023 12:12 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बेगूसराय कांड के तीन आरोपियों ने आज यानी रविवार को तेघरा थाने में सरेंडर कर दिया। इन तीन आरोपियों के नाम रामजतन पासवान, रविंद्र ठाकुर और दिलीप पोद्दार हैं। इनलोगों ने नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई की थी, और फिर वीडियो वायरल कर दिया था। जिसके बाद से पुलिस इन आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। जिसके बाद अब तीनों आरोपियों ने थाने में सरेंडर कर दिया।
दरअसल, मणिपुर के बाद बिहार के बेगूसराय में भी शर्मनाक घटना सामने आई थी। यहां दलित नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर उसके साथ पिटाई की गई। इस दौरान पीड़िता गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी नहीं माने। इस घटना का वीडियो सामने आया तो बवाल मच गया। वायरल वीडियो में दिखने वाले चार लोगों के खिलाफ लड़की के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया। वहीं लड़की के साथ रेप करने वाले सिंगर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।
मालूम हो कि, पुलिस ने तेघड़ा के गांव में हारमोनियम मास्टर और किशोरी का वायरल आपत्तिजनक वीडियो मामले में आरोपित किशुनदेव चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह पकठौल गांव निवासी स्व. रामलखन चौरसिया का पुत्र है। आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर नाबालिग की पिटाई कर उसे जबरन निर्वस्त्र करने के मामले में चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था।
इधर, इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग के अनुसार वह किशुनदेव चौरसिया से हारमोनियम बजाना सीखती थी। एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम किशुनदेव चौरसिया ने उसे घर पर बुलाया। उस समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसे एक कमरे में ले जाकर बल्ब बंद कर अंधेरे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद ग्रामीण आये व उनके साथ मारपीट कर जबरन निर्वस्त्र कर दिया, जबकि वह इज्जत बचाने के लिए लोगों से गिड़गिड़ाती रही। पीड़िता ने दर्ज बयान में बताया है कि किशनदेव चौरसिया ने उसे बुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोग कमरे में घुस गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ डाले।