ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: एक महीने से लापता जज का अब तक नहीं कोई सुराग, बेटे ने लगाई हाई कोर्ट में गुहार Patna News: पटना में बालू माफिया के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, SP के नेतृत्व में छापेमारी से हड़कंप Patna News: पटना में बालू माफिया के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, SP के नेतृत्व में छापेमारी से हड़कंप Bihar Politics: असिस्टेंट प्रोफेसर बनेंगे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, पॉलिटिकल साइंस में SC कैटेगरी में हुआ चयन Bihar Politics: असिस्टेंट प्रोफेसर बनेंगे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, पॉलिटिकल साइंस में SC कैटेगरी में हुआ चयन Bihar Teacher News: शिक्षकों की शिकायत को लेकर ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DM को भेजा पत्र, यह काम करने को कहा..... IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज के बाद 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म? बचने का बस एक उपाय Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में तीन लड़कों की मौत, दो की हालत नाजुक; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में तीन लड़कों की मौत, दो की हालत नाजुक; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: एक दिन में पकड़े गए 8 हजार बेटिकट यात्री, जुर्माने की कुल रकम जान उड़ जाएंगे होश

बांका में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, चेहरे पर रंग लगाकर आए बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

बांका में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, चेहरे पर रंग लगाकर आए बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

18-Mar-2022 08:31 PM

By Sonty Sonam

BANKA: बांका से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। होली के दिन हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


हत्या की यह वारदात बांका के अमरपुर प्रखंड के मालदेवचक की है। जिस वक्त लोग होली की मस्ती में डूबे हुए थे। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने मालदेवचक निवासी लखेत सिंह को गोली मार दी। अपराधियों ने चेहरे पर रंग लगा रखा था ताकि उनकी पहचान ना हो सके। 


अपराधियों ने लखेत सिंह की सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही लखेत सिंह जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आनन फानन में घायल लखेत सिंह को अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 


इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात पुलिस बालू माफिया पर कार्रवाई के लिए आई थी इस दौरान कई ट्रैक्टर को भी जब्त किया था। जिसके बाद युवक पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाते हुए बालू माफिया ने जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी देने के 24 घंटे के भीतर आज युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। ऐसा कयास लगया जा रहा हैं बालू माफिया ने ही उसकी हत्या की है हालांकि पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।