ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बारात में अवैध हथियार लहरा हीरो बनना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर अब होगी तगड़ी खातिरदारी Vigilance Report on corruption in Bihar: दागी अफसरों पर बड़ी कार्रवाई! अब नहीं मिलेगा प्रमोशन, सबसे ज्यादा फंसे इस विभाग के कर्मचारी Bihar News: गया में पुलिस की गुंडागर्दी, आर्मी जवान को पीटा.. कमर में गमछा बांध लाए थाने DRDO Humanoid Robot: बॉर्डर के लिए तैयार किए जा रहे 'आयरन मैन', जवानों की सुरक्षा के साथ दुश्मनों की बर्बादी की पूरी तैयारी Bihar News: सरकारी सिस्टम में बड़ी लापरवाही? 15 अफसरों को मिला नोटिस, 7 दिन में देना होगा जवाब! Bihar News: राज्य के 15 इंजीनियरिंग कॉलेजों में विदेशी भाषा की पढ़ाई शुरू, वैश्विक नौकरी होगी अब और भी आसान Bihar job update : बिहार में जल्द होगी 22,089 नर्सों की बहाली, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का ऐलान Bihar News: रिश्वत में वाशिंग मशीन और कैश लेते गिरफ्तार हुए दारोगा साहेब, निगरानी ने कुछ ऐसे दबोचा Cooperative Banks loan in Bihar: बिहार के 15 जिलों में खुलेंगे सहकारी बैंक, एक लाख लोगों को मिलेगा लोन Boycott Turkish Products: भारत में शुरू हुआ तुर्की का आर्थिक बहिष्कार, 2023 में हमारी दरियादिली देखी, अब भुगतो नाराजगी

बगहा में बड़ा हादसा: बोलेरो के पेड़ से टकराने से आधा दर्जन लोग घायल, वाल्मिकी नगर घूमने आए थे 10 लोग

बगहा में बड़ा हादसा: बोलेरो के पेड़ से टकराने से आधा दर्जन लोग घायल, वाल्मिकी नगर घूमने आए थे 10 लोग

18-May-2023 09:57 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गयी। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। बोलेरो में करीब 10 लोग सवार थे। इस घटना में 6 लोग घायल हो गये हैं। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। 


बगहा वाल्मिकीनगर मुख्य सड़क के चमैनिया के बीच जंगल में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाल्मीकि नगर से बगहा आ रही थी। बोलेरो पर 10 लोग सवार थे। सभी लोग वाल्मीकि नगर घूमने गए थे। लौटने के दरमियान हादसा हुई है। 6 लोग घायल हो गए है। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना वाल्मीकि नगर थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा है। जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है। 


फिलहाल दो लोग चंदा देवी और सुजीत कुमार को रेफर किया गया है। जबकि अन्य लोगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में चल रहा है। बताया जा रहा है कि लौरिया की रहने वाली पायल सोनी (24), गोलू सोनी (20), भोलू सोनी(18), केशव सोनी (8) आदि लोग घायल हो गए हैं। सभी वाल्मीकि नगर घूम कर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।


डॉक्टर तारीख नदीम ने बताया कि घायल स्थिति में सभी लोग पहुंचे हैं। सभी का इलाज चल रहा है। स्थिति देखते हुए घायलों को रेफर किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम सभी लोग वार्ड नंबर 28 में शादी समारोह में शरीक होने के लिए आए थे। समारोह खत्म हो जाने के बाद गुरुवार की सुबह सभी लोग वाल्मीकि नगर घूमने गए थे। लौटने के दरमियां यह हादसा हो गया। फिलहाल सभी के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल  है