Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फराह खान की एंट्री से बढ़ा टेंशन, बसीर ने नेहल से तोड़ी दोस्ती Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Road Accident: BPSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल Bihar Crime News: पत्नी से अनबन के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Bihar News: बिहार में इस राज्य से जमकर हो रही AK-47 की तस्करी, इन जिलों में सबसे ज्यादा डिमांड
27-Jan-2022 01:51 PM
By
DESK: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। बदला लेने की नीयत से एक महिला का अपहरण किया गया फिर उसके साथ गैंगरेप हुआ। जिसके बाद कुछ महिलाओं ने पीड़िता का बाल काट दिया और गले में चप्पलों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया। यही नहीं चेहरे पर कालिख भी पोती गयी। इस घटना पर अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संज्ञान लिया और पुलिस से इस मामले पर कार्रवाई करने की बात कही। फिलहाल पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने की बात कही। इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से भी मुलाकात की। उससे पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि शराब बेचने वाले 3 लोगों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।
वही इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम निजी दुश्मनी की वजह से दी गयी है। मामले की जांच के आदेश दिए गये हैं। इस मामले में अब तक चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि नवंबर 2021 में एक लड़के ने सुसाइड किया था। जिसके बाद मृतक के परिजन इस घटना का कारण इस लड़की को मान रहे थे। उनका कहना था कि लड़की की वजह से ही उनके लड़के ने आत्महत्या किया है।
लड़के के परिवार वाले जहां खुदकुशी की वजह लड़की को मान रहे हैं। वही पीड़िता की बहन का कहना है कि लड़की शादीशुदा है उसका एक बच्चा भी है। लड़की के घर के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का अक्सर उससे बात करना चाहता था। लड़की की बहन का आरोप है कि लड़के के चाचा ने ही अपहरण के बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर संज्ञान लिया है उन्होंने कहा कि "ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई?
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा की "कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुँह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।"
कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुँह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए। pic.twitter.com/4ExXufDaO3
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 27, 2022
दिल्ली में हुई इस शर्मनाक घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि "ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूँ कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूँ कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। https://t.co/aAinx2Sbti
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 27, 2022