ब्रेकिंग न्यूज़

Amul Milk Price Hike: आज से दूध हुआ महंगा, अमूल ने बढ़ाई कीमत,जानें..... Rules Change : आज से देश के अंदर हो रहे कई बड़े बदलाव, आपके जेब पर भारी पड़ेंगे ये बदलाव; पढ़िए यह खबर Caste census: तो क्या डिजिटल जनगणना करवाएगी मोदी सरकार, डेडलाइन फाइनल BIHAR TEACHER NEWS: सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर और प्रिंसिपल साहब को लगा झटका,अब नहीं कर सकेंगे यह काम ; ACS ने जारी किया आदेश Bihar weather: बिहार में 2 मई तक भीषण आंधी-पानी का दिखेगा प्रकोप, IMD ने जारी किया अलर्ट 'कल्याण ज्वेलर्स' के नाम पर फर्जी सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले पर चला प्रशासन का डंडा, बांड भरवाकर दुकानदार से बैनर हटवाया Bihar News: अवैध मेडिकल दुकानों और क्लिनिक संचालकों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, कई लोग हिरासत में बिहार का 'पुष्पा' निकला संजीव मुखिया, पत्नी को MP और MLA बनाने के लिए किया पेपर लीक Bihar Crime News: भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान, एक ग़लतफ़हमी और हो गया बड़ा कांड राज्यसभा के उप सभापति से मिले अजय सिंह, महुली खवासपुर-पीपा पुल के पक्कीकरण की मांग

अमेरिका की दुर्लभ मांसाहार मछली बिहार में मिली, मछुआरों के बीच मचा हड़कंप, नदी में इसका मिलना मान रहे अशुभ

अमेरिका की दुर्लभ मांसाहार मछली बिहार में मिली, मछुआरों के बीच मचा हड़कंप, नदी में इसका मिलना मान रहे अशुभ

11-Jul-2024 06:24 PM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN:  अमेरिका में पाए जाने वाली दुर्लभ मछली के बिहार में मिलने से इलाके के लोग हैरान है। यह चर्चा शुरू हो गयी है कि यह मछली यहां कैसे आ गई? दरअसल पूर्वी चंपारण के सिकरहना नदी में अमेरिका में पाए जाने वाले दुर्लभ सकरमाउथ कैटफिश मिलने से मछुआरों में हड़कंप मच गया।


विशेषज्ञों ने बताया कि यह एक शिकारी मछली सकरमाउथ कैटफिश है जो अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है। माना यह जा रहा है कि सकर माउथ कैटफिश से सिकरहना नदी के लिए बहुत बड़ा खतरा है। नदी के सामने एक नया संकट बनकर मछली के रूप में आया है। जो यहां हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। 


वही इस मछली का सिकरहना नदी में मिलना शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है। बताया जाता है कि सुगौली के कैथवलिया गांव के पास सिकरहना नदी में मछली का शिकार करने गए मछुआरों ने जब जाल में मछली को देखा तो उनके तो होश उड़ गए। यह मछली मांसाहार मछली है यदि इस प्रजाति पर कब्ज़ा हो गया तो मछली भंडार में गिरावट आएगी और मछुआरों पर संकट के बादल छा जाएँगे।