Hindi News / crime / मोतिहारी में पॉक्सो केस के फरार आरोपियों पर कार्रवाई तेज, घरों पर इश्तहार...

मोतिहारी में पॉक्सो केस के फरार आरोपियों पर कार्रवाई तेज, घरों पर इश्तहार चस्पा

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में पॉक्सो केस के फरार आरोपियों के घरों पर इश्तहार चस्पा किया गया। पुलिस ने जल्द सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी दी है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 18, 2026, 7:44:24 PM

बिहार न्यूज

कुर्की जब्ती का नोटिस - फ़ोटो रिपोर्टर

MOTIHARI:मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के पजिअरवा गांव में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों पर इश्तहार चस्पा किया है। 


पुलिस के अनुसार, इस मामले में शेख साहिल, शेख साहेब, मेहरुन्निशा और अकलीमा खातून लंबे समय से फरार चल रहे हैं। थानाध्यक्ष अनिष कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है।


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी समय पर सरेंडर नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है और स्थानीय लोगों से भी सूचना देने की अपील की गई है।