Hindi News / bihar / sitamarhi-news / Bihar Mausam Update: इन जिलों में रात 9 बजे तक के लिए अलर्ट...हवा...

Bihar Mausam Update: इन जिलों में रात 9 बजे तक के लिए अलर्ट...हवा के साथ मध्‍यम-भारी वर्षा की चेतावनी

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और मध्यम से भारी बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और घरों में रहने की अपील की गई है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 18, 2026, 6:13:30 PM

Bihar Weather Alert, Orange Alert Bihar, मधुबनी मौसम, सीतामढ़ी मौसम, वज्रपात चेतावनी, भारी वर्षा बिहार, आपदा प्रबंधन विभाग

- फ़ोटो Google

Bihar Mausam Update: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में मेघ गर्जन, वज्रपात (आकाशीय बिजली), तेज हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

यह अलर्ट 18 अप्रैल 2026 को रात 09:05 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान मौसम काफी खराब रह सकता है और अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। विशेषकर खेतों, खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें, क्योंकि वज्रपात का खतरा अधिक रहता है।

प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को भी सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की अपडेट पर नजर बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।