1st Bihar Published by: Updated Feb 01, 2020, 4:05:14 PM
- फ़ोटो
DESK: होटल में प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था. इस दौरान उसने प्रेमिका को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया और उसके बाद युवती के साथ उसने रेप किया. होश आने के बाद युवती पुलिस के पास पहुंची और प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. यह घटना यूपी के आगरा की है.
इसको भी पढ़ें: पत्नी की हत्या के बाद कटा हुआ सिर लेकर थाना पहुंचा पति, पुलिस से बोला साहब मुझे कर लो गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और बात करने लगे. इस बीच दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा. आरोपी ने होटल मिलने के बहाने बुलाकर रेप किया. वही, प्रेमिका के शिकायत पर आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
आगरा के ताजगंज पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती की उम्र 20 साल की. वह विश्वविद्यालय की एक अंडरग्रेजुएट छात्रा है. जबकि आरोपी आगरा के ही एक संस्थान से डिप्लोमा कर रहा है. पीड़िता का मेडिकल जांच कराई गई है. जिसमें जख्म के निशान मिले है. पुलिस ने बताया की पीड़िता किसी और शहर की रहने वाली हैं वह पढ़ाई करने के लिए आगरा में रह रही थी. वही, आरोपी भी शहर में रहकर पढ़ाई करता हैं.