ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Deven Bharti: कौन हैं देवेन भारती? फडणवीस ने बनाया मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर, बिहार के इस जिले से रखते हैं ताल्लुक Bihar News: बिहार के इस जिले में जमीन के नीचे से प्रकट हुए भगवान विष्णु और बुद्ध, दर्शन के लिए जमा हुई भारी भीड़ Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लिंक हाईवे का निर्माण तेज, इस महीने तक NH-922 से जुड़ जाएगा बक्सर; जाम से मिलेगी रहत पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली पैरोल, पोती की शादी में होंगे शामिल Bihar News: सुबह-सुबह शराब पीकर स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर साहब, घंटों चला ड्रामा, फिर हुई पुलिस की एंट्री BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर

प्रेम जाल में फंसाकर अब तक 50 से अधिक लड़कियों के साथ बनाया संबंध, शादी की जिद करने पर लड़की को मार डाला

प्रेम जाल में फंसाकर अब तक 50 से अधिक लड़कियों के साथ बनाया संबंध, शादी की जिद करने पर लड़की को मार डाला

12-Apr-2022 08:20 PM

By

DESK: झूठे प्रेम जाल में फंसा कर अब तक 50 से ज्यादा लड़कियों के साथ संबंध बना चुके एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर रेप के बाद लड़की की बेरहमी से हत्या करने का भी आरोप था। उसने कई लड़कियों की जिन्दगियां तबाह करके रख दी थी। इस साइको की गिरफ्तारी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। 


मामला राजस्थान के जयपुर का है जहां करधनी इलाके मेंं दो माह पहले एक युवती की हत्या कर दी गयी थी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या उसके प्रेमी मिंटू उर्फ विक्रम ने की थी। मिंटू पर पहले भी एक नाबालिक ने रेप का मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि अब तक इसने 50 से अधिक लड़कियों के साथ सेक्स किया है।  


गिरफ्तार यह शख्स जिसकी पहचान मिंटू उर्फ विक्रम के तौर पर हुई है वह भिवाड़ी में अपना पहचान बदल-बदल कर रहता था। वही कभी अधिकारी बन जाता तो कभी पुलिसकर्मी, कभी इनकम टैक्स ऑफिसर तो कभी आर्मी ऑफिसर बनकर वह लड़कियों को अपनी जाल में फंसाता था। उसे पूरे विश्वास में ले लेता था कि वह उससे बहुत प्यार करता है और शादी भी उसी से ही रचाएगा। लड़किया उसके झांसे में भी आ जाती थी। अब तक उसने पचास से अधिक लड़कियों का शारिरीक शोषण किया है। 


इस शख्स ने कई लड़कियों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किया है। इसके प्यार के जाल में फंसी ग्वालियर और जयपुर की लड़की ने जब शादी करने की जिद की तो मिंटू ने उसकी जान तक ले ली। ऐसी आशंका जतायी जा रही है अन्य कई लड़कियों को भी रास्ते से हटाने का काम उसने किया हो। फिलहाल पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। मानसिक तौर पर साइको होने की बात कही जा रही है। 


गैंगरेप के मामले में पिछले 3 साल से वह फरार चल रहा था। उसने ग्वालियर में भी अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर एक लड़की की हत्या कर दी थी और शव को फेंक दिया था और फरार चल रहा था लेकिन ज्यादा दिनों तक वह पुलिस से नहीं बच सका। आखिरकार उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस ने आरोपी मिंटू को जेल भेज दिया है। इस साइको अपराधी की गिरफ्तारी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।