Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार व्यवसायी से 5 लाख की लूट, फ़िल्मी अंदाज में दिया गया वारदात को अंजाम Bihar Crime News: भतीजी की शादी से पहले चाचा की मौत, संदिग्ध अवस्था में शव बरामद Bihar News: बारिश के बाद भी खुले रहेंगे बालू घाट! बालू माफियाओं की खैर नहीं, डिप्टी सीएम ने किया बड़ा ऐलान Bullet train in Bihar: बिहार के इस जिले से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, जमीन अधिग्रहण को लेकर आई बड़ी अपडेट PK Sahu Bsf jawan: सीमा पार कर गए BSF जवान PK साहू पाकिस्तान से लौटे सुरक्षित, भारत ने भी पाक रेंजर को सौंपा Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर शहीद रामबाबू को तेजस्वी की श्रद्धांजलि, कहा "सेना का कोई भी जवान हो, उसे मिले शहीद का दर्जा, अमित शाह को लिखूंगा चिट्ठी" CBSE 12th Result 2025 : गया की बेटी ने ने CBSE 12वीं कॉमर्स में 98.8% लाकर मचाया धमाल, बनी पटना रीजन की कॉमर्स टॉपर Alia Bhatt: सोशल मीडिया पर क्यों हो रही आलिया भट्ट की फजीहत, अभिनेत्री ने कान्स डेब्यू भी किया कैंसिल? Trump mediation India Pakistan Ceasefire: ट्रंप की दोबारा मध्यस्थता की कोशिश: बोले- भारत-पाकिस्तान साथ डिनर करें, भारत ने सख्ती से खारिज किया Anita Anand: गीता की शपथ ले कनाडा की पहली हिंदू महिला विदेश मंत्री बनी अनीता आनंद, किया बेहतर दुनिया का वादा
08-May-2023 06:56 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आज से फिर से गर्मी का सितम शुरु होने वाला है। राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोमवार से गर्म झोंके के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर दिन में सतही हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है। मई में पहली बार रविवार को बक्सर और खगड़िया में लू चली।
दरअसल, राज्य में रविवार का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। दिन में करीब 11 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चली। इससे दोपहर में लू चली। शरीर को जलाने वाली धूप और तपिश भरी गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह आठ बजे से ही धूप तीखी हो गई थी।
वहीं, मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलेगी। दोपहर में पछिया चलने से लू का एहसास होगा। लोगों को बिना कोई जरूरी काम के घर से बाहर निकले से मना किया गया है। हालांकि, जरूरी काम है भी तो सुरक्षा के साथ ही बाहर निकले की बातें मौसम विभाग के तरफ से कही गई है।
आपको बताते चलें कि, अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री के साथ बक्सर सबसे गर्म जिला रहा। पटना के अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले रविवार को 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद दिनों की राहत के बाद गर्मी फिर से तेवर दिखाने लगा है। पछिया हवा चलने से सुबह दस बजे के बाद से ही लू जैसे हालात हो जा रहे हैं। आठ दिनों में अधिकतम तापमान में सात डिग्री का उछाल आ गया है।