Bihar News: बिहार में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा Bihar Politics: ‘चोर आज चोरी के खिलाफ बोल रहा’ गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तीखा हमला BIHAR NEWS : “सनातन जोड़ो यात्रा” के तीसरे चरण का भव्य आयोजन, राजकुमार चौबे बोले - अयोध्या और काशी से भी अधिक विकसित होगा बक्सर Bihar Rail Project Approval: पूर्व मध्य रेलवे की 12 परियोजनाओं के फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़ Bihar Rail Project Approval: पूर्व मध्य रेलवे की 12 परियोजनाओं के फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़ Bihar Politics : नहीं गिरफ्तार हुए जीवेश मिश्रा तो दरभंगा में होगा चक्का जाम, बोले तेजस्वी यादव –मोदी के मंत्री खुद दे रहे मां -बहनों को गाली Naxal Encounter: एक करोड़ के इमानी प्रवेश दा समेत तीन नक्सली ढेर, मौके से तीन AK-47 बरामद; झारखंड पुलिस का ऑपरेशन शिक्षा विभाग में कलंक कथा : भ्रष्टाचार की जांच पर 'मौन' के क्या हैं मायने ? मोतिहारी के इस प्रखंड के 29 विद्याालयों में लगभग 5-5 लाख का फर्जी बिल..1.5 करोड़ की निकासी ! एक-एक स्कूलों की लिस्ट देखें.. Bihar News: दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत, बिहार में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? Bihar News: दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत, बिहार में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
07-May-2023 10:18 AM
By First Bihar
ARARIYA : भारत- नेपाल बॉडर से सटे कोशी प्रदेश के अंतर्गत जोगबनी की नेपाल-भारत सीमा के नेपाल भाग में जोगबनी-विराटनगर मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के पास से नेपाल के विशेष पुलिस बल ने 54 तोला सोना और 8 किलो चांदी सहित 7 लाख 50 हजार भारतीय नोट के साथ दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया। ये दोनों तस्कर पति-पत्नी हैं।
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। नेपाल पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। कार्रवाई की जानकारी महकमे के वरीय अधिकारियों को भी नहीं थी। मामले की पुष्टि करते हुए कोशी प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजेशनाथ बांस्तोला ने कहा कि, सूचना थी कि सोने की बड़ी खेप भारत जाने वाली है। सूचना पर जांच के दौरान नेपाली नंबर की मारुति वैन संख्या- 2 च 1495 से सोने-चांदी व पैसे की बरामदगी हुई।
इधर, गिरफ्तार भारतीय नागरिक बिनोद मुरारका और उसकी पत्नी पुष्पा मुरारका है, जो कटिहार के रहने वाले हैं। नेपाल पुलिस को बरामद सोने व चांदी की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपया आंकी गई है। कोशी प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजेशनाथ बांस्तोला ने कहा कि अभी पूछताछ जारी है। जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।