ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी Bihar News: डीईओ साहब....संग्रामपुर ही नहीं तुरकौलिया ब्लॉक के 20 स्कूलों में भी बिना काम के 1 करोड़ की हुई निकासी ! प्रधानाध्यापक ही भ्रष्ट सिस्टम की खोल रहे पोल, जांच करायेंगे ? IAS Transfer: बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, हटाए गए उत्पाद आयुक्त; देखें पूरी लिस्ट Nepal political crisis: नेपाल में हिंसा के बाद बिहार सीमा पर हाई अलर्ट, SSB और पुलिस की चौकसी बढ़ी

5 सूत्री मांगों को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने NH-57 को किया बाधित, घंटों जाम में फंसी रही कई गाड़ियां

5 सूत्री मांगों को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने NH-57 को किया बाधित, घंटों जाम में फंसी रही कई गाड़ियां

27-Dec-2021 01:52 PM

By Prashant

DARBHANGA: MSP की गारंटी, खाद्य-बीज की आपूर्ति, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, वार्ड सचिव की नौकरी स्थायी करने, पंचायत प्रतिनिधियों सुरक्षा सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आज जन अधिकार पार्टी (लो.) ने राज्यव्यापी चक्का जाम किया। जाप कार्यकर्ताओं ने दरभंगा में एनएच-57 पर आगजनी कर सड़कों पर बैठ गये। 


इस दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जाप कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण एनएच-57 पर यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। जिसके कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारे देखने को मिली। सड़क जाम होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण जाम को देखते हुए कई यात्री तो वाहन से उतर गये और पैदल ही अपनी मंजिल की ओर रवाना होते दिखे।  


जन अधिकार पार्टी की मांग यह मांग थी कि जो किसान कानून बिल वापस लिया गया उसमें एक चीज नहीं किया गया। एमएसपी की गारंटी नहीं दी गयी। जाप कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले एमएसपी पर कानून लाए जाने और इसे लागू किए जाने की मांग की। वही बिहार को  विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की भी मांग दोहराई। 


जाप कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब बिहार में डबल इंजन की सरकार है तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने में क्या परेशानी हो रही है। सीएम नीतीश को इस संबंध में पूरी कोशिश होनी चाहिए। बिहार में सिर्फ जनता को भ्रमित किया जा रहा है। वही जाप कार्यकर्ताओं ने यह मांग किया कि बिहार में रोजगार की व्यवस्था की जानी चाहिए। 


बिहार के श्रमिक मजदूर दूसरे प्रदेशों में काम करने के लिए जा रहे हैं। बिहार में फैक्टियां बंद हो रही हैं लेकिन खोली नहीं जा रही हैं। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों को खाद और बीज की आपूर्ति किए जाने की मांग की। वही बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किए जाने की भी बात दोहराई। 


उधर पटना सिटी के एनएच-30 को भी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया। सरकार से पांच सूत्री मांगों को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने आज पूरे बिहार में राज्यव्यापी चक्का जाम किया। जनधिकार पार्टी के समर्थको ने पटना सिटी के टोल प्लाजा स्थित N.H-30 पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। साथ ही वाहनों को जाने से रोका गया। जाम के कारण NH-30 पर परिचालन घंटों बाधित रहा। छोटी बड़ी गाडियों की लम्बी कतार एनएच-30 पर लगी रही।


पटना सिटी के एनएच-30 को जाम करते हुए जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है। जहां शिक्षा,स्वास्थ्य सेवा की समुचित व्यवस्था नहीं है और बेरोजगरी की भी बिहार में बड़ी समस्या है। केंद्र सरकार की जांच में भी यह बात सामने आई कि बिहार पिछड़ा राज्य है। ऐसे में जनाधिकार पार्टी के सदस्यों ने केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य की दर्जा की मांग की है साथ ही किसानों की समस्या की समस्या को दूर करने के लिए किसानों के हित में कानून लागू करने की मांग की।